प्रो कबड्डी और पटना पाइरेट्स की धूम लंदन तक, इंग्लैंड का पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कबड्डी का दीवाना

भारत का पारंपरिक खेल कबड्डी आज धमाल मचा रहा है, प्रो कबड्डी की रफ़्तार और रोमांच का ही जादू है जिसने आईपीएल के बाद इस लीग को बेहद लोकप्रिय बना दिया है। प्रारंपिक कबड्डी से हटकर इसमें कुछ बदलाव लाए गए हैं, जैसे इसमें रेड के लिए 30 सेकंड तय कर दिया गया है। तीन ख़ाली रेड के बाद करो या मरो की रेड करनी होती है, जहां अगर रेडर ने प्वाइंट नहीं लाया तो आउट हो जाएगा। साथ ही साथ सुपर रेड, सुपर टैकल और भी कई ऐसे बदलाव लाए गए हैं जिसके बाद इस खेल ने रफ़्तार और रोमांच पकड़ लिया। इन बदलाव के बाद मुंबई से लेकर पटना तक इस प्रो कबड्डी ने सभी को अपना दीवाना बना दिया है, लेकिन आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि ये खेल अब सात समंदर पार भी लोकप्रिय होता जा रहा है। इतना ही नहीं दूसरे खेल के खिलाड़ियों को भी ये प्रभावित कर रहा है, इंग्लैंड के पूर्व ऑफ़ स्पिनर ग्रेम स्वान भी इस खेल और प्रो कबड्डी की सबसे दमदार टीम पटना पाइरेट्स की तारीफ़ों के क़सीदे गढ़ रहे हैं। इससे पहले कि हम कुछ कहें आप उनके ट्विटर अकाउंट पर किए गए इन ट्वीट को पढ़िए, और इस पूर्व क्रिकेट का प्यार कबड्डी के लिए कितना बढ़ता जा रहा है ज़रा समझिए।

Ad

(पटना पाइरेट्स शानदार खेल रही है...)

(अगर अभी आप कुछ नहीं कर रहे, तो क्रिकेट के साथ साथ प्रो कबड्डी भी देखिए जो दूसरे चैनल पर आ रही है... ये बेहद मज़ेदार है... )

ग्रेम स्वान का कबड्डी के लिए ये प्यार सही मायनो में शानदार है। भारत के लिए भी कबड्डी की लोकप्रियता के लिहाज़ से ये बेहतरीन है। अब देखना है कि ग्रेम स्वान के बाद और कितने सितारे इस खेल के प्रति अपने प्यार को इस तरह दर्शाते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications