भारत-बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबलों के साथ जुड़े विवादित किस्से

2. धोनी - रहमान के बीच छिड़ी जंग

विश्व कप की घटना का रोष फैंस के बीच अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि एक और विवाद ने क्रिकेट फैंस की यादों को फिर से ताजा कर दिया। भारत और बांग्लादेश की टीम मीरपुर में पहला वन-डे खेल रही थी। टीम इंडिया 300 से अधिक रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। एक समय टीम इंडिया के चार विकेट 120 रन के स्कोर पर गिर गए थे। इसके बाद क्रीज़ पर आए महेंद्र सिंह धोनी मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में हल्के हाथों से शॉट खेलकर रन के लिए दौड़ पड़े। एक रन लेने के लिए दौड़ते समय उनके रास्ते में मुस्ताफिजुर रहमान आ गए और धोनी ने गुस्से में उन्हें कोहनी मारकर मैदान पर गिरा दिया। दरअसल, मुस्ताफिजुर रहमान पर धोनी को गुस्सा इसलिए भी आया था क्योंकि पहले भी एक घटना घटी थी जब अपने फॉलोथ्रू में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने रोहित शर्मा के रन में बाधा पैदा की थी। बहरहाल धोनी ने जब तेज गेंदबाज को मैदान पर गिराया तो वह गिर गए और दुर्भाग्यवश उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। खैर धोनी भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके और अगले ही ओवर में विकेट गंवा बैठे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications