एक मजेदार आर्टिकल जिसमें बताया गया है कि धोनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मजाक में जो कहते हैं , उसका क्या मतलब होता है |
भारत को 2-2 वर्ल्डकप और चैंपियस ट्राफी में चैंपियन बनाने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी जितना मैदान पर लोकप्रिय हैं, उतना ही फील्ड के बाहर भी | मैदान पर वो जितना कूल और शांत रहते हैं, मैदान के बाहर उतने ही मजेदार तरीके से बात करते हैं | मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मजाकिया लहजे में किए गए उनके कमेंट पत्रकारों को भी स्तब्ध कर देते हैं |
तो यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं धोनी के कुछ ऐसे ही स्टेटमेंट के बारे में |
#120 करोड़ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का बोझ
धोनी ने क्या कहा-
ऐसा लगता है जैसे 100 किलो का भार आप पर डाल दिया गया हो, इसके बाद अगर आप पहाड़ भी डाल दो तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा |
उनका वास्तव में क्या कहने का मतलब था-
मेरे बाल पहले ही सफेद हैं, और अब ज्यादा सफेद होने वाले नहीं हैं |
उन्होंने सचमुच क्या नहीं कहा-
मैं रमेश पोवार और इंजमाम-उल-हक को एक साथ अपनी पीठ पर उठा सकता हूं |
#लाइफ में अपनी प्रॉयोरटीज के बारे में-
धोनी ने क्या कहा-
मैं अपने देश से बहुत ज्यादा प्यार करता हूं, और मैंने अपनी पत्नी से कहा है कि देश और माता-पिता के बाद मेरे लिए सबसे अहम वही है |
उनका वास्तव में क्या कहने का मतलब था-
साक्षी को इस साल भी छुट्टियों के बारे में भूल जाना होगा |
उन्होंने सचमुच क्या नहीं कहा-
मैं जॉन्टी रोड्स की लड़की को डेट कर रहा हूं |
#खिलाड़ियों के अपनी इंजरी छुपाने के ऊपर-
अगर आप 100 पर्सेंट फिट नहीं हैं, और अपना बेस्ट नहीं दे पा रहे हैं, और फिर भी खेल रहे हैं, तो आप धोखा दे रहे हैं |
उनका वास्तव में क्या कहने का मतलब था-
अगर कोई प्लेयर फिट नहीं है तो उसे मुझे बताना चाहिए, ताकि उसकी जगह मैं किसी और को टीम में रख सकूं |
उन्होंने सचमुच क्या नहीं कहा-
आशीष नेहरा अपने हर मैच में चीटिंग करते हैं |
#अपने बूढ़े होने पर-
अब मैं जब भी शीशे में खुद को देखता हूं, तो देखता हूं मेरी दाढ़ी ग्रे कलर की हो गई है |
उनका वास्तव में क्या कहने का मतलब था-
अब समय आ गया है कि विराट नादानी बंद करें और जिम्मेदारियां लें |
उन्होंने सचमुच क्या नहीं कहा-
अब डॉक्टर बत्रा से मिलने का समय है |
#मौजूदा संगीत पर
धोनी ने क्या कहा-
किशोर कुमार से लेकर हम सीन पॉल तक पहुंच चुके हैं |
उनका वास्तव में क्या कहने का मतलब था-
आखिरकार डीप से थ्रो पहुंचने में 2 दिन नहीं लगेंगे |
उन्होंने सचमुच क्या नहीं कहा-
युवा लड़के अच्छी म्यूजिक नहीं सुनते हैं |
Published 04 Nov 2016, 23:01 IST