WTC फाइनल से पहले कप्तान रोहित शर्मा को लगी चोट, फैंस ने ट्विटर पर दी मजेदार प्रतिक्रियाएं

रोहित शर्मा को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं (Photo - Twitter)
रोहित शर्मा को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं (Photo - Twitter)

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) से पहले चोट लग गई है। खबरों के मुताबिक रोहित शर्मा को अंगुली में चोट लगी है। WTC फाइनल से पहले ऑप्शनल नेट सेशन के दौरान उनके अंगूठे में चोट लग गई है। हालांकि उनकी ये चोट ज्यादा गहरी नहीं है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा के बाएं अंगूठे में चोट लगी और उन्हें उस पर बैंडेज लगाना पड़ा। हालांकि उन्होंने तुरंत अपनी प्रैक्टिस नहीं रोकी लेकिन इसके कुछ देर बाद उन्हें रुकना पड़ा लेकिन उसके बाद उन्होंने अपना बैंडेज निकाल दिया। वहीं रोहित शर्मा की इस इंजरी को लेकर ट्विटर पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। रोहित शर्मा के चोटिल होने को लेकर फैंस काफी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

रोहित शर्मा के चोटिल होने पर फैंस की मजेदार प्रतिक्रियाएं

ये सीन होगा ये तो पता था लेकिन इतनी जल्दी होगा ये नहीं पता था।
इसमें कोई नई बात नहीं है। रोहित शर्मा हमेशा ऐसी चीजें करते हैं ताकि उन्हें सहानुभूति मिल सके और फेल होने के बाद उनकी आलोचना ना हो।
ऐसा लगता है रोहित शर्मा का बायां अंगूठा उनके बल्ले से ज्यादा एक्टिव है।
अब तक तो उनको चोटिल हो जाना चाहिए था।
समझ में आ रहा है कि क्यों रोहित शर्मा इंजरी का शिकार हो गए हैं।
रोहित शर्मा का चोटिल होना कोई नई बात नहीं है।
रोहित शर्मा की हमेशा लगभग यही कहानी होती है। अगर वो इस बार नहीं खेलते हैं तो फिर टेस्ट मैचों में उनकी जगह किसी दूसरे ओपनर को मौका देना चाहिए।
पहले से ही उन्होंने पीआर करना शुरू कर दिया है कि वो थोड़े इंजरी का शिकार हैं। अगर वो अब फेल होंगे तो लोग कहेंगे कि रोहित शर्मा चोटिल थे और अगर परफॉर्म किया तो कहेंगे कि कप्तान आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व कर रहा है।

Quick Links