एमएस धोनी ने IPL 2024 में पहली बार बल्लेबाजी करते हुए चौके और छक्कों से लूटी महफ़िल, प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब

Neeraj
एमएस धोनी ने 16 गेंदों में 37* रन बनाये (PC: IPL And Twitter)
एमएस धोनी ने 16 गेंदों में 37* रन बनाये (PC: IPL And Twitter)

विशाखापट्टनम में खेले गए आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK) को 20 रनों से मात दी। इस जीत के साथ लगातार दो मैचों में शिकस्त झेलने के बाद डीसी ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल करने में सफलता हासिल की। भले ही इस मैच में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन तमाम क्रिकेट फैंस एमएस धोनी (MS Dhoni) की बल्लेबाजी देखकर संतुष्ट और खुश नजर आ रहे हैं।

धोनी आईपीएल 2024 में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे और जब उन्होंने एंट्री ली तो माहौल देखने लायक था। सीएसके के पूर्व कप्तान ने आते ही पहली गेंद पर चौका लगाकर अपनी पारी की शुरुआत की। इसके बाद धोनी ने चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी। 42 वर्षीय ने 16 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाये। धोनी की तूफानी बल्लेबाजी को लेकर ट्विटर पर जोरदार प्रतिक्रियाएँ आईं।

एमएस धोनी को लेकर ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नजर:

(माही मार रहा है।)

(मेरा डिप्रेशन ठीक हो गया है और मेरे जीवन में सब कुछ सही हो गया है, धन्यवाद एमएस धोनी।)

(लंबे बाल वाले एमएस धोनी 20 साल बाद भी वही खूबसूरत खिलाड़ी हैं।)

(यह शख्स सिर्फ अपने प्रशंसकों के लिए बल्लेबाजी कर रहा है और स्ट्राइक नहीं दे रहा है, यह उन सभी के लिए खास है जो बचपन से ही एमएस धोनी को पसंद करते रहे हैं।)

(एमएस धोनी के लिए दीवानगी बेमिसाल।)

(कुछ प्रशंसक बल्लेबाजी क्रम में ऊपर नहीं आने के लिए एमएस धोनी की आलोचना कर रहे हैं। सच कहूं अगर धोनी बल्लेबाजी करने के लिए ऊपर आते तो वह इतना खुलकर नहीं खेल पाते और हर कोई यह जानता है, उन्होंने काफी मैच और काफी ट्रॉफियां जीती हैं और प्रशंसक बस उन्हें फिर से बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं।)

(धोनी को लम्बे समय बाद बल्लेबाजी करते देखने के बाद:)
(धोनी को लम्बे समय बाद बल्लेबाजी करते देखने के बाद:)

(लगभग 1 साल बाद एमएस धोनी को बल्लेबाजी करते देखना बहुत अच्छा लग रहा है।)

(एमएस धोनी, रांची के लंबे बाल वाले कीपर बल्लेबाज जो अपनी आक्रामक शैली की बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। मैंने ये पहले भी सुना है।)

Quick Links

App download animated image Get the free App now