ईडन गार्डन पर खेली गई 5 महान पारियां

2016 वर्ल्ड टी-20 के फाइनल मैच के आखिरी ओवर को कौन भूल सकता है, जब वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रेथवेट ने लगातार 4 छक्के जड़कर वेस्टइंडीज को चैंपियन बनाया था। ये मैच ईडन गार्डन के खचाखच भरे स्टेडियम में खेला जा रहा था। शुक्रवार से भारतीय क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले ग्राउंड पर भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच जारी सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच होने वाला है। इस ऐतिहासिक मैदान पर कई यादगार मैच हुए हैं। जिसमें 1996 विश्वकप में भारत और श्रीलंका के भी चर्चित सेमीफाइनल मैच भी हुआ था। सन 1934 से अब तक इस मैदान पर 39 टेस्ट, 29 वनडे और 7 टी-20 मैच हुआ है। आज हम इस मैदान पर खेली गयी 5 महान पारियों के बारे के आपको बता रहे हैं:


5# एलिस्टर कुक 190 बनाम भारत

साल 2012 में इंग्लैंड भारत के दौरे पर 4 टेस्ट मैच खेलने आया था। इंग्लिश टीम ने पहले मैच में हारने के बाद मुंबई में हुए दूसरे टेस्ट में जीत हासिल की। उसके बाद कोलकाता में तीसरा टेस्ट शुरू हुआ। जहाँ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सचिन के 76 रन के बदौलत 316 रन बनाये थे। जवाब में इंग्लैंड के कप्तान कुक ने मोर्चा सँभालते हुए 190 रन की पारी खेली। कुल मिलाकर इंग्लैंड ने पहली पारी में 523 रन बनाये। इस पारी के बाद भारतीय टीम 247 रन पर आलआउट हो गयी। इस तरह इंग्लैंड ने इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की। उसके बाद नागपुर में ड्रॉ खेलने के बाद इंग्लैंड ने ये सीरीज अपने नाम कर लिया था। 4# वसीम जाफ़र, 202 बनाम पाकिस्तान भारतीय घरेलु क्रिकेट में साल 2000 के करीब वसीम जाफर ने रणजी ट्राफी में काफी रन बनाए थे। लेकिन जाफर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट पर कभी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। इसी वजह से वह कभी भी भारतीय टीम के नियमित सदस्य नहीं बन पाए। लेकिन कई ऐसी पारियां भी जाफर ने खेली जिस पर हम गर्व कर सकते हैं। मुंबई के इस बल्लेबाज़ ने 2007 दिसम्बर में पाकिस्तान के खिलाफ 202 रन की शानदार पारी खेली। भारत ने सीरीज का पहला टेस्ट जीत लिया था। दूसरे टेस्ट में जाफर ने मिले मौके को भुनाते हुए शानदार दोहरा शतक ठोंका। जिसकी मदद से भारत ने 616 रन बनाये। जवाब में पाकिस्तान की टीम 456 रन आलआउट हो गयी। हालाँकि ये मैच ड्रा हो गया था। 3# रोहन कन्हाई 265 बनाम भारत वेस्टइंडीज ने विश्व क्रिकेट पर 1990 तक राज किया है। उन्होंने विदेश में काफी मैच जीते थे। 1958-59 में वेस्टइंडीज की टीम ने भारत को बुरी तरह हराया था। इसका गवाह इडेन गार्डन भी बना था। वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ रोहन कन्हाई ने इस मैच में 42 चौकों की मदद से 265 रन की अविस्मरणीय पारी खेली थी। जिसकी मदद से कैरेबियाई टीम ने 614/5 का लक्ष्य रखा था। वेस्टइंडीज ने इस मैच को एक पारी और 336 रन से जीता था। इसके अलावा उन्होंने सीरीज भी 3-0 से जीत लिया था। 2# रोहित शर्मा, 264 बनाम श्रीलंका(वनडे) रोहित शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने रंग में खेलते देखने का अलग ही आनन्द है। साल 2014 में ईडन गार्डन में हुए श्रीलंका के साथ वनडे मैच में उन्होंने 264 रन की विशाल पारी खेली थी। रोहित ने अपनी इस पारी में 9 छक्के लगाये थे। उन्होंने इस तरह वनडे व्यक्तिगत उच्च स्कोर अपने नाम किया। भारत ने इस मैच को 157 रन से जीत लिया था। रोहित को ईडन गार्डन खासा लगाव है और वह इस मैदान पर अच्छी पारियां खेलते रहे हैं। 1# वीवीएस लक्ष्मण, 281 बनाम ऑस्ट्रेलिया साल 2000 में ऑस्ट्रेलिया विजय रथ पर सवार होकर भारत के दौरे पर आया था। जहाँ पहले मैच में भारत बुरी तरह हारा था। उसके बाद दूसरा टेस्ट ईडन गार्डन में शुरू हुआ। जहाँ भारत की पहली पारी सस्ते में निपट गयी थी। फोलोआन खेलने उतरी टीम इंडिया के लिए तब दूसरी पारी में वीवीएस लक्ष्मण ने संकट मोचक की भूमिका में मैदान में उतरे। कंगारूओं ने पहली पारी में 445 रन बनाये थे। वहीं भारत की पहली पारी में मात्र 171 रन बने थे। उसके बाद दूसरी पारी में भारत का स्कोर एक समय 115-3 था। लेकिन लक्ष्मण और द्रविड़ ने मिलकर भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे यादगार 376 रन की साझेदारी की। लक्ष्मण ने इस मैच में 281 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के सामने 376 रन का लक्ष्य था। लेकिन भज्जी के फिरकी सामने कंगारू 212 पर ढेर हो गये। उसके बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चेन्नई में भी हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। लेखक-देबदूत दास, अनुवादक-जितेन्द्र