5 महान खिलाड़ी जिनके प्रदर्शन में निरंतरता की बेहद कमी रही

ग्लेन मैक्सवेल

आस्ट्रेलियाई शीर्ष क्रम के बल्लेबाज व दाएं हाथ के स्पिनर ग्लेन मैक्सवेल छोटे फार्मेट के बड़े हिटर हैं। अपने अबतक के करियर में मैक्सवेल ने कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। वह जब भी फॉर्म में रहे हैं, उनकी स्ट्राइक रेट शानदार रही है। घरेलू स्तर पर मैक्सवेल ने अपना लोहा मनवाते हुए, आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए शानदार खेल दिखाया। जिसके बाद उनका चयन ऑस्ट्रेलियाई टीम में हो गया। जहां वह बीते कई वर्षों से टीम के अंग हैं। लेकिन मैक्सवेल के साथ भी वही दिक्कतें रही हैं, जो इस लिस्ट में अन्य बल्लेबाजों के साथ रही हैं। उनकी फॉर्म भी मौसमी रही है। जिसकी वजह से कई बार ऑस्ट्रेलिया को मुकाबला गंवाना पड़ा है। लेकिन जब वह अपने रंग में रहे हैं, तब उन्हें रोकना मुश्किल रहा है।

App download animated image Get the free App now