5 ऐसी चीज़ें जो बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पसंद किया करते थे

2d5d9-1512414924-800
# 2 स्पिनरों से डेथ ओवर या फिर नई गेंद से गेंदबाज़ी कराना
Ad
4cc4c-1512415120-800

एमएस धोनी हमेशा स्पिनरों के साथ खेलना पसंद करते हैं, खासकर लेग स्पिनर के साथ। प्रारूप कोई भी हो धोनी ने हमेशा स्पिनरों के साथ आक्रमण करते थे। रविंद्र जडेजा से आखिरी ओवरों में गेंदबाजी कराना और रवीचंद्रन अश्विन से इंग्लैंड के खिलाफ 2013 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का आखिरी ओवर कराना, दिखाता है कि उन्हें स्पिनरों पर कितना भरोसा था। इससे उन्हें ओवर-रेट बनाए रखने में मदद मिलती थी। धोनी की कप्तानी में टेस्ट मैचों में, शॉर्ट लेग, एक सिली पॉइंट या लेग स्लिप और पहली स्लिप, एक शार्ट कवर के साथ स्पिनरों का गेंदबाज़ी करना एक सामान्य दृश्य था। धोनी के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 166 स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड न केवल उनकी कीपिंग क्षमता दर्शाता है बल्कि यह भी साबित करता है कि कैसे उन्होंने स्पिनरों का बड़े पैमाने पर विकेट लेने के लिए इस्तेमाल किया। रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अमित मिश्रा और प्रज्ञान ओझा सभी ने उनके नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications