महेंद्र सिंह धोनी के बचाव में आए माइकल हसी, कहा चैंपियन खिलाड़ी हैं धोनी

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी ने आलोचनाओं का शिकार हो रहे दिग्गज खिलाड़ी एम एस धोनी का बचाव किया है। हसी ने कहा है कि धोनी जैसे चैंपियन खिलाड़ी को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हसी ने कहा कि सिर्फ 2 पारियों में धोनी ज्यादा रन नहीं बना पाए। हम सबको पता है कि धोनी कैसे खेलते हैं। उन्हें थोड़ा समय चाहिए होता है और एक बार क्रीज पर जमने के बाद वो अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर खाली गेंदों को कवर कर लेते हैं। हसी ने कहा कि धोनी हालात के मुताबिक खेलते हैं। मैं उनके खेल के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा। वो एक बहुत ही महान खिलाड़ी हैं और अगले साल होने वाले विश्व कप में उनका अनुभव काफी काम आने वाला है। खासकर उनकी विकेट कीपिंग स्किल और आखिर के ओवरों में उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम को काफी फायदा होगा। धोनी जैसे चैंपियन खिलाड़ी को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। गौरतलब है महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 37 और 42 रन ही बना पाए थे। उनकी ये पारी क्रमश: 62.71 और 63.63 की स्ट्राइक रेट से आई थी, जबकि भारतीय टीम को उस समय तेज गति से रनों की जरुरत थी। भारत को इन दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था और उसके बाद धोनी की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि भारतीय टीम मैनेजमेंट और कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनका समर्थन किया। माइकल हसी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कोच हैं और वो धोनी के साथ खेल भी चुके हैं। इसलिए उन्हें अच्छी तरह से पता है कि धोनी किस तरह के खिलाड़ी हैं और उनका अनुभव टीम के लिए कितना जरूरी है। वनडे सीरीज के बाद धोनी इस वक्त छुट्टियां बिता रहे हैं। एशिया कप से एक बार फिर से वो नीली जर्सी में दिखेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications