बेन स्टोक्स सबसे खतरनाक खिलाड़ी हैं: माइकल हसी

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज़ माइकल हसी ने हाल ही में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है। उन्होंने बेन स्टोक्स को दक्षिण अफ़्रीकी टीम के पूर्व विस्फोटक ऑलराउंडर लांस क्लूसनर के समान आंका है। कंगारू टीम के पूर्व बल्लेबाज़ के मुताबिक 1999 विश्वकप में जो लांस क्लूसनर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए किया था। वेसा ही बेन स्टोक्स आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के लिए कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने माना है कि बेन स्टोक्स में लांस क्लूसनर के समान खूबियाँ हैं। बकौल , माइकल हसी "मैंने बेन स्टोक्स को आईपीएल में खेलते देखा है, वह एक शानदार हिटर हैं, वह गेंद पर बड़ी ताकत के साथ प्रहार करते हैं, उनको अपने ऊपर काफी भरोसा है।" इसके बाद उन्होंने कहा "बेन स्टोक्स बहुत खतरनाक खिलाड़ी हैं, उनको रोक पाना बेहद मुश्किल होता है।" माइकल हसी ने बेन स्टोक्स की तारीफ करते हुए यहाँ तक कह डाला कि उनकी छवि दक्षिण अफ़्रीकी पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूसनर के समान लगती है। जहां हसी ने कहा "गुजरात लायंस के खिलाफ उनका नाबाद शतक, लांस क्लूसनर की यादें ताज़ा कराता है।" कंगारू टीम के पूर्व बल्लेबाज़ ने कहा "1999 विश्वकप में जो लांस क्लूसनर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए किया था। वेसा ही बेन स्टोक्स आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के लिए कर सकते हैं।" 'मिस्टर क्रिकेट' के नाम से मशहूर माइकल हसी ने अपनी राय रखते हुए बेन स्टोक्स को वर्तमान समय का सबसे खतरनाक खिलाड़ी बताया है। साथ ही माइकल हसी ने बेन स्टोक्स को रोक पाना किसी भी गेंदबाज़ के लिए बेहद मुश्किल बताया है। आपको बता दें कि मौजूदा आईपीएल संस्करण में बेन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। अभी तक उनका प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है। इस दौरान उन्होंने गुजरात लायंस के खिलाफ तूफानी शतक जमाकर अपनी टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट को मैच जिता दिया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications