एमएस धोनी के साथ वायरल तस्वीर में कौन हैं यह पुलिस अधिकारी, 12 साल बाद मिले 2 जिगरी दोस्त

MS Dhoni
पुलिस अधिकारी जोगिंदर शर्मा और धोनी की तस्वीरें (photo credit: jogi23sharma)

Former India Fast bowler and Current Police officer Joginder Sharma shared a picture with MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी सुर्खियों में रहते हैं। धोनी अपने फैंस के दिल में राज करते हैं। इसी के साथ उनकी फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है। इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में रिटेंशन के मुद्दे को लेकर सुर्खियों में है।

Ad

धोनी सोशल मीडिया पर हमेशा छाए रहते हैं इसी कड़ी में दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है आपको बता दें कि वायरल तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी एक पुलिस अधिकारी के साथ नजर आ रहे हैं फैंस सोच रहे होंगे कि महेंद्र सिंह धोनी पुलिस अधिकारी के साथ क्या कर रहे हैं या फिर पुलिस अधिकारी महेंद्र सिंह धोनी के खास हैं? आखिर दोनों का रिश्ता क्या हैं, तो आपको बताते है कि धोनी के साथ मौजूद पुलिस अधिकारी है कौन उनका धोनी से क्या रिश्ता है।

कौन हैं पुलिस अधिकारी जोगिंदर शर्मा

वायरल तस्वीर में पुलिस अधिकारी का नाम जोगिंदर शर्मा है इनका क्रिकेट से गहरा नाता है। यह पुलिस अधिकारी कोई साधारण नहीं बल्कि भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर जोगिंदर शर्मा है। आपको बता दें कि जोगिंदर शर्मा ने धोनी के साथ ही डेब्यू किया था। 2007 के टी20 विश्व कप फाइनल में जोगिंदर शर्मा के आखिरी ओवर ने पाकिस्तान को हराकर भारत को जीत दिलाई थी।

12 साल बाद मिलने का मजा ही अलग था- जोगिंदर शर्मा

जोगिंदर शर्मा हरियाणा पुलिस में अधिकारी हैं महेंद्र सिंह धोनी और उनका रिश्ता बहुत खास है। जोगिंदर शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन लिखा कि "एमएस धोनी से बहुत लंबे वक़्त बाद मिलकर अच्छा लगा. आपसे आज 12 साल बाद मिलने का मजा ही अलग था। उन्होंने तस्वीर पर 'ऐ यार सुन यारी तेरी...' गाना भी लगाया।

Ad

कम समय मे खत्म हो गया था करियर

भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में हीरो बनने वाले जोगिंदर शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय करियर कम समय में ही खत्म। हो गया उन्होंने टीम इंडिया के लिए 2004 से 2007 तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला। इस दौरान पूर्व भारतीय पेसर ने 4 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications