'MS Dhoni बिल्कुल भी पक्षपात नहीं करते हैं',पूर्व गेंदबाज ने बताया माही की सफलता का राज, IPL से पहले दी बड़ी प्रतिक्रिया

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (Photo Credit_Getty )
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (Photo Credit_Getty )

Sudeep Tyagi on MS Dhoni Success: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का लोहा पूरा क्रिकेट जगत मानता है। इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी से लेकर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी तक एमएस धोनी की कैप्टेंसी का खूब डंका बजा है। जहां उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल की है। धोनी के नेतृत्व क्षमता को हर कोई सलाम करता है।

Ad

क्या है धोनी की कप्तानी में सफलता का राज?

एमएस धोनी आईपीएल हो या इंटरनेशनल क्रिकेट इतने महान और सफलतम कप्तान कैसे बने। क्या है उनमें ऐसा खास की उन्होंने कामयाबी के शिखर को हासिल किया। इस बारे में अब माही के साथ खेल चुके एक पूर्व तेज गेंदबाज ने खुलासा किया है। और धोनी की कप्तानी की सफलता का राज सामने रखा है।

जी हां...आईपीएल और टीम इंडिया में धोनी की अगुवायी में खेल चुके पूर्व तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी ने बड़ा बयान दिया है। इन दिनों ये तेज गेंदबाज राजस्थान के नाथद्वारा में एशियन लीजेंड्स लीग का हिस्सा बने हैं। जहां वो इंडिया रॉयल्स की टीम से खेल रहे हैं। ये तेज गेंदबाज 2009 और 2010 के आईपीएल में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुका है।

पूर्व तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी ने माही की सफलता का खोला राज

सुदीप त्यागी ने स्पोर्ट्स कीड़ा के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान कहा कि,

"जब मैं चेन्नई सुपर किंग्स टीम में आया और पहली बार एमएस धोनी से मिला तो मुझे बहुत अच्छा लगा। ऐसा लगा ही नहीं कि वह इतने महान खिलाड़ी हैं। वह सभी के साथ समान व्यवहार करते हैं, चाहे वह सीनियर हो या जूनियर।"

इसके बाद इस तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि,

"वह (एमएस धोनी) हमसे जो भी कहते थे। हम उसे पूरा करते थे। यहां तक कि जब हम उनसे कोई बात करते थे। वह भी वैसा ही काम करते थे। इससे पता चलता है कि वह इतने सफल कप्तान कैसे बने।"
Ad

सुदीप त्यागी ने धोनी की कप्तानी पर आगे कहा कि,

"मैं धोनी की अगुवाई में सीएसके और भारत के लिए खेल चुका हूं। उनके अंदर पक्षपात जैसी कोई चीज नहीं है। वह सभी खिलाड़ियों के साथ सामान रूप से व्यवहार करते हैं। मैच की परिस्थिति के मुताबिक वह खिलाड़ियों का उपयोग करते हैं। यही उनकी सफलता का राज है।"

उन्होंने धोनी की कप्तानी को लेकर एक खास मंत्र के बारे में बात करते हुए कहा कि,

"धोनी का हमेशा से ही सभी खिलाड़ियों के लिए बस एक ही मंत्र था। जब आप मैदान में उतरें तो अपना 100% दें। खेल के दौरान उन्होंने उन्होंने मेरा बहुत समर्थन किया था। उन्होंने सीएसके का भी बहुत समर्थन किया। यही कारण है कि मौजूदा समय में सीएसके की टीम आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ फ्रैंचाइजी में से एक है।"

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications