भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी का हुआ निधन

CCI Mumbai
CCI Mumbai

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सदाशिव पाटिल का निधन हो गया है। भारतीय टीम के लिए एक टेस्ट मैच खेलने वाले सदाशिव पाटिल ने अपने कोल्हापुर स्थिति घर में अंतिम साँस की। सदाशिव पाटिल 86 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। भारतीय टीम के लिए खेलने के अलावा उन्होंने रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व भी किया था।

Ad

कोल्हापुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट संघ के एक पूर्व अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि सदाशिव पाटिल का निधन देर रात को सोते समय हुआ था। वे कोल्हापुर की रुइकार कोलोनी में रहते थे। बीसीसीआई ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए क्रिकेटिंग सफर को याद किया जिसमें घरेलू क्रिकेट अहम था।

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1 ओवर में 6 चौके जड़ने वाले खिलाड़ी

भारतीय टीम के लिए मुंबई में डेब्यू किया

सदाशिव पाटिल ने जब भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया तब टीम के कप्तान पॉली उमरीगर हुआ करते थे। 1955 में जब न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी तब सदाशिव पाटिल ने टीम के लिए डेब्यू किया था। टेस्ट मैच की दोनों पारियों में उन्हें एक-एक विकेट लेने का मौका मिला। भारतीय टीम ने इस मैच में एक पारी और 27 रन से जीत हासिल की।

भारतीय टीम में खेलने के अलावा भी पाटिल ने महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेला। 1952-53 में मुंबई के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलते हुए उन्होंने मुंबई को 112 रन पर ऑल आउट कटने में योगदान दिया। महाराष्ट्र ने पहली पारी में महाराष्ट्र ने 167 रन बनाए थे। इसके बाद इस मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 3 विकेट हासिल किये और महाराष्ट्र को 19 रन से जीत दर्ज करने का मौका मिला।

भारतीय टीम के लिए सिर्फ एक मैच खेलने के बाद पाटिल को वापसी का मौका नहीं मिला लेकिन वह महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलते रहे। 36 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 83 विकेट झटके।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications