Hindi Cricket News: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने एम एस धोनी को बताया अपना आदर्श

Enter caption

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श बताया है। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी में मैं सचिन तेंदुलकर को चुनूंगा लेकिन ओवरॉल मेरे आदर्श एम एस धोनी हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को काफी सफलताएं दिलाई हैं।

Ad

इंडिया टुडे द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मिस्बाह उल हक से सवाल किया गया कि भारतीय टीम में उनका आदर्श खिलाड़ी कौन है। मिस्बाह ने पहले तो सचिन तेंदुलकर का नाम लिया और कहा कि तेंदुलकर बल्लेबाजी में उनके आइडल थे। लेकिन ओवरआल बात की जाए तो धोनी मेरे आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि एम एस धोनी की कप्तानी ने भारतीय क्रिकेट की दशा और दिशा ही बदल दी है। उनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट को काफी बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय टीम में कई बड़े खिलाड़ी हुए हैं। जिसमें राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज हैं लेकिन मेरा मानना है कि जो भी कुछ भारत ने धोनी की कप्तानी के अंदर हासिल किया है उसकी तुलना ही नहीं की जा सकती है।

गौरतलब है कि एम एस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 और 2011 का वर्ल्ड कप खिताब जीता था। 2007 के टी20 फाइनल में मिस्बाह उल हक का श्रीसंत द्वारा लिया गया वो कैच कौन भूल सकता है। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड टी20 के पहले संस्करण का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2011 में धोनी की ही कप्तानी में श्रीलंका को हराकर भारतीय टीम ने दूसरी बार 50 ओवरों का वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

धोनी इस वक्त इंग्लैंड में हैं जहां वो भारतीय टीम के साथ वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे हैं। इस बार भी भारतीय टीम को उनसे काफी उम्मीदे हैं। उनका अनुभव टीम के काफी काम आ सकता है।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications