पूर्व रणजी ख़िलाड़ी अमोल जिखर ने की खुदखुशी

पूर्व रणजी क्रिकेटर अमोल जिखर को आज उनके निवास स्थान सिविल लाइंस नागपुर में मृत पाया गया हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि पूर्व क्रिकेटर अमोल ने अपने निजी और आर्थिक कारणों से आत्महत्या की है। व्यापार में चल रहे पैसे के लेन-देन और नुकसान होने के कारण अमोल ने अपने आप को फांसी लगा ली। अमोल जिखर विदर्भ के लिए घरेलू स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं। पुलिस ने 38 वर्षीय अमोल को मंगलवार को पंखे से लटका हुआ पाया। पुलिस का मनना है कि अमोल ने सोमवार को ही खुदखुशी की थी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी थी। परिवार ने उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक अमोल की मृत्यु हो गई थी। आपकों बता दे कि अमोल ने 1998 से 2002 तक विदर्भ रणजी टीम के लिए खेलते थे। अमोल दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज थे। विदर्भ के लिए अमोल ने 6 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। उन्होंने 55 के औसत से 7 विकेट हासिल किये थे। बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 101 रनों का योगदान भी दिया था। सीमीत ओवर के खेल में भी अमोल ने काफी विकेट अपनी टीम के लिए झटके थे। खबरों के अनुसार अमोल और उनके साथी विपुल पांडे (पूर्व क्रिकेट ख़िलाड़ी) के साथ रेस्टोरेंट चला रहे थे। साथ ही कुछ दिनों पहले दोनों ने नया रेस्टोरेंट भी खोला था। लेकिन आर्थिक कारणों से अमोल की खुदखुशी के कारण पूरा सिविल लाइंस सदमे में है। अमोल के माता-पिता पुणे में रहते है। अपने बेटे की मृत्यु की खबर सुनकर उनको सदमा लगा है। घटना के अनुसार आत्महत्या के लिए अमोल को मजबूर किया गया है उनपर आर्थिक संकट होने की वजह से अमोल ने यह कदम उठाया है। अमोल की मृत्यु को लेकर हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी की संवेदना उनके परिवार के साथ है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications