महेंद्र सिंह धोनी से छिन सकती थी एकदिवसीय और टी20 टीम की कप्तानी: संदीप पाटिल

बीसीसीआई चयन समिति के अध्यक्ष रह चुके संदीप पाटिल अभी कुछ ही दिन पहले अपने पद से हटे हैं और उनकी जगह पूर्व भारतीय विकेटकीपर एमएसके प्रसाद को चयन समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संदीप पाटिल ने एक खुलासा करते हुए सबको चौंका दिया कि उनकी चयन समिति महेंद्र सिंह धोनी को एकदिवसीय और टी20 की कप्तानी से हटाने के बारे में विचार कर रही थी। 2007 वर्ल्ड टी20 के लिए धोनी को पहली बार कप्तान नियुक्त किया गया था। वहां की खिताबी जीत के बाद धोनी को एकदिवसीय टीम की कप्तानी सौंप दी गई थी। 2008 में अनिल कुंबले के संन्यास के बाद उन्हें टेस्ट टीम की भी कप्तानी सौंप दी गई थी। लेकिन 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के बाद धोनी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी और उनकी जगह विराट कोहली को नया कप्तान नियुक्त किया गया। हालांकि ये भी तय है कि जब धोनी एकदिवसीय और टी20 टीम के सदस्य नहीं रहेंगे तो उनकी जगह कोहली को ही कप्तान बनाया जाएगा। लेकिन पाटिल ने कहा कि धोनी के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के कारण चयन समिति उन्हें सीमित ओवरों की भी कप्तानी से हटाने पर विचार कर रही थी। लेकिन विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को मद्देनज़र रखते हुए धोनी से कप्तानी नहीं छीनी गई। संदीप पाटिल ने कहा कि विश्व 2015 के कारण हम नए कप्तान को मौका नहीं दे सकते थे और उन्हें टीम सँभालने के लिए समय देने की जरूरत थी और इसी वजह से हमने धोनी को कप्तान के तौर पर बरक़रार रखा। वैसे पाटिल ने ये भी कहा कि कोहली ने सही समय पर टेस्ट की कप्तानी संभाली और धोनी ने जो फैसला लिया वो उनक निजी फैसला था। (ABP से बात करते हुए) अब कोहली के पास सीमित ओवर की कप्तानी कब आती है, ये नए चयन समिति के ऊपर निर्भर करता है। क्या धोनी जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं या क्या वो कप्तानी से हटने के बाद भी कोहली की कप्तानी में खेलते रहेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications