MS Dhoni ने इस भारतीय को बताया अपना पसंदीदा खिलाड़ी, रोहित-विराट नहीं खास प्लेयर का लिया नाम

Sneha
MS Dhoni Talks About his Favourite Player
धोनी ने इस खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा खिलाड़ी(Photo Credit - X/mufaddal_vohra/Instagram/jaspritb1

MS Dhoni Talks about His Favourite Player: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तान और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में अभी तक कोई गिरावट नहीं आई है। बल्कि हर साल उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। धोनी को भारत के हर कोने में पसंद दिया जाता है। मगर क्या आपको बता दें, धोनी का सबसे पसंदीदा खिलाड़ी कौन है। उन्होंने हाल ही में इसका खुलासा किया है।

Ad

कौन है धोनी का पसंदीदा खिलाड़ी?

एमएस धोनी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियों में उन्होंने अपने पसंदीदा वर्तमान गेंदबाज का नाम बताया है। ये वीडियो किसी इवेंट का है, जिसमें धोनी से उनका पसंदीदा गेंदबाज का नाम पूछा गया। इसके जवाब में धोनी ने कहा कि उनका करंट बॉलर फेवरेट जसप्रीत बुमराह हैं। बता दें, जसप्रीत बुमराह ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत धोनी की कप्तानी में ही की थी और आज वह भारतीय टीम के सबसे अहम गेंदबाजों में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीतने में अहम योगदान दिया था।

Ad

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की जीत के हीरो

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 15 विकेट चटकाए और टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े गेम चेंजर साबित हुए थे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बुमराह का इकॉनमी रेट 4.17 का रहा, जो किसी भी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में 100 से ज्यादा गेंद करने वाले गेंदबाजों में बेस्ट इकॉनमी रेट है। इसके अलावा भारतीय टीम जब-जब मैच हारने की कगार पर पहुंची, बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से मैच का पासा ही पलट डाला।

क्या आईपीएल 2025 में खेलेंगे धोनी?

एमएस धोनी इसी महीने 43 साल के हुए हैं। ऐसे में एमएस धोनी आईपीएल का अगला सीजन खेलेंगे या नहीं यह सवाल सबके मन में बना हुआ है। कई दिग्गजों का मानना है कि वह आईपीएल के अलगे सीजन में खेल सकते हैं। बता दें, पिछला सीजन उनके करियर का आखिरी सीजन माना जा रहा है था, लेकिन धोनी की ओर से ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया था। वहीं, खबरें सामने आ रही हैं कि अगर अगले सीजन से पहले बीसीसीआई की ओर से पांच से छह खिलाड़ी रिटेन किए जाने के नियम को लागू किया जाता है तो धोनी एक बार फिर आईपीएल में नजर आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications