महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में सरकार ने उठाया बड़ा कदम! सिक्के पर छपेगी माही की तस्वीर? 

World Cup-Winning Captains MS Dhoni And Kapil Dev At Kapil Dev Grant Thornton Tournament In Gurugram - Source: Getty
World Cup-Winning Captains MS Dhoni And Kapil Dev At Kapil Dev Grant Thornton Tournament In Gurugram - Source: Getty

Mahendra Singh Dhoni picture printed on the coin viral news: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत का बड़ा नाम हैं। फैंस के दिलों में धोनी की जगह आज तक कोई भी क्रिकेटर नहीं ले पाया है। इंटनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। बल्कि यह बढ़ती ही जा रही है।

Ad

धोनी को उनके शानदार प्रदर्शन के चलते इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर भी नियुक्त किया जा चुका है। वहींं इन दिनों सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि अब भारत सरकार महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में कुछ नया करने वाली है। आपको बताते है पूरा मामला।

सात रूपये के सिक्के पर छपेगी महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर

सोशल मीडिया पर कुछ समय से खबर आ रही है कि भारत सरकार महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में सात रुपए का सिक्का लॉन्च करने वाली है, जिस पर धोनी की तस्वीर छपेगी। खबरों के मुताबिक भारत सरकार यह फैसला धोनी की उपलब्धियों को देखते हुए ले रही हैं। इस सिक्के की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर बखूबी वायरल हो रही है।

Ad

जब इस खबर की जांच की गई तो यह महज अफवाह साबित हुई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो के फैक्ट चेक में पता चला है कि ये वायरल दावा बिल्कुल गलत है। भारत सरकार की तरफ से इस प्रकार का कोई भी एलान नहीं किया गया है। पीआईबी फैक्ट चैक ने अपने एक्स हैंडल पर बताया कि 7 रुपये के सिक्के की तस्वीर फर्जी है और और इकोनॉमिक अफेयर्स के डिपार्टमेंट ने ऐसा सिक्का लाने की कोई बात ही नहीं कही है, ना ही भविष्य में ऐसा कोई विचार है। अगर भारत सरकार ऐसा कोई फैसला लेती है तो वह अपने ऑफिशियल पेज पर जरुर शेयर करती है।

आज का वक्त सोशल मीडिया का वक्त है जहां किसी भी खबर को वायरल होने में एक भी मिनट नहीं लगता है। सोशल मीडिया का जहां अच्छे कामों के लिए सदुपयोग है, वहीं लोग इस पर झूठी और गलत खबर भी शेयर करते रहते हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications