#3 सबसे ज्यादा शतक (4 शतक):
![रà¥à¤¹à¤¿à¤¤ शरà¥à¤®à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/2d1d6-15650750585319-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/2d1d6-15650750585319-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/2d1d6-15650750585319-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/2d1d6-15650750585319-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/2d1d6-15650750585319-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/2d1d6-15650750585319-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/2d1d6-15650750585319-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/2d1d6-15650750585319-800.jpg 1920w)
रोहित शर्मा के नाम टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड है। वह अब तक 4 शतक लगा चुके है, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 118 रनों का है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो 3-3 शतक के साथ दूसरे स्थान पर है।
टी-20 इंटरनेशनल में रोहित ने अपना पहला शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। धर्मशाला में खेले गये इस मैच में उन्होंने 66 गेंदों में 12 चौके और 5 छक्के लगाते हुए 106 रन बनाए। इसी के साथ ही सुरेश रैना के बाद वह टी-20 में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गये।
उनका दूसरा और सबसे बड़ा शतक 2017 में श्रीलंका के खिलाफ आया। इंदौर में खेले गये इस मैच में उन्होंने 43 गेंदों में 12 चौके और 10 छक्के लगाते हुए 118 रन बनाए। इस दौरान शतक तक पहुँचने के लिए उन्होंने मात्र 35 गेंदों का समय लिया। टी-20 इतिहास में डेविड मिलर के साथ यह उनका सबसे तेज शतक है।