WPL 2024 Aution में बिकने वाली सभी खिलाड़ियों की लिस्ट, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर और अनकैप्ड खिलाड़ी ने मचाया धमाल 

एनाबेल सदरलैंड और काशवी गौतम सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं
एनाबेल सदरलैंड और काशवी गौतम सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं

9 नवंबर को महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए ऑक्शन (WPL 2024 Auction) का आयोजन मुंबई में हुआ। इस बार भी ऑक्शनर के रूप में मल्लिका सागर नजर आईं। ऑक्शन के दौरान सभी पाँचों फ्रेंचाइजी ने कुल मिलाकर 30 खिलाड़ी खरीदे, जिसमें 9 विदेशी खिलाड़ी रहीं। इस दौरान इन सभी को खरीदने में कुल 12.75 करोड़ की धनराशि खर्च की गई। इस बार सबसे महंगे बिकने वाली खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड और अनकैप्ड भारतीय काशवी गौतम ने जगह बनाई, जिन्हें क्रमशः दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स ने 2-2 करोड़ में खरीदा।

Ad

वहीं, वृंदा दिनेश, शबनीम इस्माइल और फिबी लिचफील्ड भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें बड़ी रकम हाथ लगी।

इस आर्टिकल में हम टीमों के अनुसार खरीदे गए सभी खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं:

दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया - 2 करोड़), अपर्णा मंडल (भारत - 10 लाख), अश्वनी कुमारी (भारत - 10 लाख)

गुजरात जायंट्स: काशवी गौतम (भारत - 2 करोड़), फिबी लिचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया - 1 करोड़), मेघना सिंह (भारत - 30 लाख), लॉरेन चीटल (ऑस्ट्रेलिया - 30 लाख), वेदा कृष्णामूर्ति (भारत - 30 लाख), प्रिया मिश्रा (भारत - 20 लाख), तृषा पूजिता (भारत - 10 लाख), कैथरीन ब्राइस (स्कटलैंड - 10 लाख), मन्नत कश्यप (भारत - 10 लाख), तरन्नुम पठान (भारत - 10 लाख)

मुंबई इंडियंस: शबनीम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका 1.20 करोड़), एस सजाना (भारत - 15 लाख), अमनदीप कौर (भारत - 10 लाख), फातिमा जाफर (भारत - 10 लाख), कीर्तन बालाकृष्णन (भारत - 10 लाख)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: एकता बिष्ट (भारत - 60 लाख), जॉर्जिया वैरहम (ऑस्ट्रेलिया - 40 लाख), केट क्रॉस (इंग्लैंड - 30 लाख), एस मेघना (भारत - 30 लाख), सिमरन बहादुर (भारत 30 लाख), सोफी मौलीन्यूक्स (ऑस्ट्रेलिया - 30 लाख), शुभा सतीश (भारत - 10 लाख)

यूपी वॉरियर्ज: वृंदा दिनेश (भारत - 1.30 करोड़), डेनियल वायट (इंग्लैंड - 30 लाख), गौहर सुल्ताना (भारत - 30 लाख), पूनम खेमनार (भारत - 10 लाख), साइमा ठाकुर (भारत - 10 लाख)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications