आईपीएल इतिहास में अब तक के सबसे मज़ाकिया पल

“इतना गंभीर क्यों बने हैं? आओ चेहरे पर मुस्कान तो लायें!” हम सभी को पता है कि ये लोकप्रिय डायलॉग किसने बोला था। गोथम बतौर जोकर लोगों को हंसाने के लिए ऐसा कहा करते थे। उनकी सिर्फ एक ही ख्वाहिश थी कि वह लोगों को कैसे भी हंसाने में कामयाब हो जायें। कॉमेडी हमारे सभी दुखों को दूर कर सकती है। जिंदगी सबसे बड़ी कॉमेडी है, हमारे लिए रोने या गम मनाने के बजाय हंसना सबसे अच्छा होता है। ऐसा उनका मानना था। आईपीएल भी एक जीवन जहां हर किसी को उतार-चढ़ाव से होकर गुजरना पड़ता है। आईपीएल में हमने कई ऐसे पल देखें हैं। जो हम कभी भी नहीं भूल सकते हैं। जिनमें कुछ ऐसे हैं, जिन्हें याद करते हुए हम खुद को हंसने से नहीं रोक सकते हैं। ऐसे ही पांच पल हम आपको याद दिला रहे हैं: एडम गिलक्रिस्ट का विकेट लेने का जश्न fun 1 हम सभी एडम गिलक्रिस्ट को एक बेहतरीन हिटर बल्लेबाज़ और उम्दा विकेटकीपर के तौर पर याद रखते हैं। हालाँकि दुनिया ने उन्हें एक बार टी-20 में गेंदबाज़ी करते हुए भी देखा है। वह उनके आईपीएल करियर का आखिरी मैच था। मुंबई इंडियंस को 2 ओवर में 58 रन बनाने थे। कुल मिलाकर पंजाब इस मैच में जीत हासिल करने जा रही थी। गिली का ये आखिरी मैच था और उन्होंने अपने ग्लव्स उतारकर प्रवीण कुमार को थमा दिया। और अपने आखिरी आईपीएल मैच को यादगार बना दिया। हरभजन सिंह उनके सामने बल्लेबाज़ी कर रहे थे। गिली ने भज्जी को बड़ा शॉट मारने वाली गेंद फेंकी। भज्जी उसे समय से पहले खेल गये, गेंद सीधे लॉन्ग ऑन पर पहुंची। जहां वह कैच आउट हो गये। विकेट लेने के बाद इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने जिस तरह का जश्न मनाया। वह यादगार हो गया। उन्होंने भज्जी के अंदाज में गंगनम डांस किया था। जिससे हर कोई हंसने लगा था। काइरोन पोलार्ड का मुंह पर टेप लगाना fun 2 वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अपने स्वाभाविक खेल की प्रकृति के लिए जाने जाते हैं। उनके यहां ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जो मौज मस्ती करने वाला न हो। ऐसे में पोलार्ड अपवाद नहीं हैं। जब उनका और उनके हमवतन क्रिस गेल के बीच दोस्ताना बहस हुई थी। जिसके बाद अंपायर ने उन्हें अपना मुंह बंद करने को कहा था। तब पोलार्ड ने एक अजीबो-गरीब कारनामा किया था। वह डगआउट गये और एक टेप से अपना मुंह बंद कर लिया। इस तरीके ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया था। खासकर कमेंटेटरों ने भी इस पर खूब मौज ली। क्रिस गेल का युवी पर बल्ला लेकर दौड़ना fun 3 मैदान पर तेज बारिश होने लगी थी, जिसकी वजह से दिल्ली और बंगलौर टीम के खिलाड़ी वापस पवेलियन की तरफ जाने लगे थे। युवराज सिंह उस वक्त दिल्ली के लिए खेलते थे। जहां वह अपने पूर्व साथी खिलाड़ी गेल से दोस्ताना तरीके से मजाक कर बैठे। तब वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज़ युवराज के प्रति अपना प्यार दर्शाया और बल्ले लेकर उनकी तरफ दौड़े। जो देखने से लग रहा था कि वह युवी को हित करने दौड़े थे। लेकिन ये मात्र हंसीमजाक था जो लोगों को हंसने से रोक नहीं पाया। विराट और गेल का भंगड़ा डांस fun 4 वेस्टइंडीज का खिलाड़ी इस लिस्ट में तीसरी बार भी शामिल है। साल 2015 के सीजन में बंगलौर ने जब अपना पहला होम गेम जीता था। तो उसका उत्सव भी जोरदार तरीके से मनाया था। कोलकाता नाईट राइडर के खिलाफ जीत के बाद मंदीप सिंह और क्रिस गेल ने भंगड़ा डांस शुरू किया जिसमे विराट कोहली भी शामिल हो गये। क्रिस गेल एक अच्छे डांसर भी हैं। लेकिन उन्हें अभी कुछ और पंजाबी मूव्स सीखने होंगे।

Ad
youtube-cover
Ad
अमित मिश्रा का रनआउट होना fun 5

ये अबतक सबसे फनी रनआउट है। जो कोई नहीं होना चाहेगा। जेम्स फाकनर की गेंद इस लेगस्पिनर के बल्ले पर सही से आई नहीं और गेंद विकेटकीपर संजू सेमसन के दस्ताने में चली गयी। जिसके बाद अमित मिश्रा बाइ का रन लेने दौड़ पड़े, लेकिन नानस्ट्राइक के बल्लेबाज़ ने ध्यान ही नहीं दिया। सेमसन ने थ्रो तो मारा लेकिन वह स्टम्प पर लगा नहीं। मिश्रा बच गये। लेकिन गेंद फाकनर के हाथ में आ गयी। जिसे उन्होंने दोबारा स्टंप्स की तरफ फेंका। लेकिन संजू की तरह वह भी चूक गये। उसके बाद मिश्रा फिर दौड़े लेकिन इस बार संजू का थ्रो स्टम्प्स में जा लगा और मिश्रा रनआउट हो गये। इस दौरान कमेंटेटर भी हैरान रह गये। मिश्रा अपने साथी खिलाड़ी की तरफ देखते रह गये। ये मैदान का सबसे फनी क्षण माना गया। लेखक-उमीद डे, अनुवादक-मनोज तिवारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications