गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ रिश्तों पर दी प्रतिक्रिया

भारतीय टीम से बाहर चल रहे गौतम गंभीर ने अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेले गए दिनों को याद करते हुए बड़ी प्रतिक्रिया दी है। केकेआर के साप्ताहिक टीवी शो नाइट क्लब में बातचीत करते हुए गंभीर ने धोनी के योगदान और उनके साथ रिश्तों की तारीफ की है।

Ad

गंभीर ने कहा कि उनकी आलोचना की जाती है लेकिन लोगों को यह पता होना चाहिए कि उन्होंने भारतीय टीम के लिए क्या किया है, इसका श्रेय धोनी को दिया जाना चाहिए। अच्छी स्थिति में टीम को संभालना आसान होता है लेकिन बुरे वक्त में धोनी ने टीम को संभाला है। आगे गंभीर ने कहा कि हम 2011-12 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में हारे थे लेकिन बिना कोई भावुकता दिखाए धोनी शांत रहे थे।

आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गंभीर ने आगे कहा कि मैं सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वीरेंदर सहवाग और एमएस धोनी की कप्तानी में खेला हूँ लेकिन सबसे ज्यादा मजा धोनी के साथ खेलने में आया। हमने काफी मजाक की है और उम्र में भी बराबर ही हैं। उन्होंने चीजों को साधारण तरीके से लिया जो काफी अच्छी बात है।

गौरतलब है कि टीम से बाहर चल रहे गौतम गंभीर फिलहाल रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं और कुछ अच्छी पारियां अभी तक खेल चुके हैं। भारत द्वारा जीते गए 2 विश्वकप की बात आते ही गौतम गंभीर का नाम सबसे पहले आता है। 2007 के टी20 फाइनल में गौतम गंभीर ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। इसके बाद 2011 के विश्वकप में मुश्किल परिस्थितियों से टीम को निकालते हुए न केवल 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली बल्कि धोनी के साथ मिलकर एक बड़ी साझेदारी की।

गौतम गंभीर की इन बातों से धोनी के व्यवहार के बारे में आसानी से मालूम चलता है कि कैसे वो अपने साथ खेलने वाले हर खिलाड़ी का ध्यान रखते हुए विकट स्थिति में भी ठंडे दिमाग से सोचते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications