IPL 2020: ग्लेन मैक्सवेल को बार-बार टीम में शामिल करने को लेकर ग्रेम स्वान हैं हैरान

ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा हैं। ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से रन निकलते हुए इस सीजन में किसी ने नहीं देखे हैं। हालांकि यह बात और है कि उन्हें रन बनाए बिना ही टीम में हर बार शामिल किया जाता है। ग्लेन मैक्सवेल को बार-बार टीम में शामिल करने को लेकर पूर्व इंग्लिश स्पिनर ग्रेम स्वान ने सवाल खड़े किये हैं। स्वान के अनुसार रन नहीं बनाने के बाद भी ग्लेन मैक्सवेल को टीम का हिस्सा बनाया जा रहा है।

Ad

ग्रेम स्वान ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि ग्लेन मैक्सवेल को बहुत पैसा दिया गया है लेकिन वह इसका वापस कुछ भी नहीं दे पा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि मैं तो हैरान हूँ की ग्लेन मैक्सवेल को टीम में जगह मिल पा रही है। स्वान ने कहा कि इंग्लैंड में ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी रन बनाए थे और अब उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए। स्वान इस बात से नाराज दिखाई दिए कि रन बनाए बिना मैक्सवेल को अंतिम ग्यारह में शामिल किया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा उम्र में आईपीएल खेला

ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला रहा है खामोश

ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला आईपीएल के इस सीजन में नहीं चल पाया है। हालांकि कोशिश उनकी तरफ से बड़े शॉट लगाने की रहती है लेकिन सफलत उन्हें नहीं मिल पा रही है। ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल के इस सीजन में कुल आठ सात मुकाबले अब तक खेले हैं और इनमें उनके नाम महज 58 रन हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्लेन मैक्सवेल को कितनी बार इस सीजन में अंतिम ग्यारह के लिए चुना गया है। हालांकि हर बार उनके बल्ले से रन निकलने की उम्मीद सभी को रहती है। तेज खेलने के लिए मशहूर इस खिलाड़ी ने भरपूर प्रयास किये हैं लेकिन सफलता अभी तक नहीं मिली है। देखना होगा कि आगामी मैचों में ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से रन निकलते हैं या नहीं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications