दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट इतिहास की महानतम वनडे ड्रीम टीम पर एक नज़र

मध्य क्रम

Ad

जिस रक्षात्मक तरीके और एकाग्रता के साथ जैक्स कालिस रन बनाते थे हर कोई उनका दीवाना हो जाता था। वो टीम में नंबर 3 के लिए सबसे बेहतर बल्लेबाज़ थे। वो साउथ अफ़्रीका के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 328 वनडे में 44.36 की औसत और 72.89 की स्ट्राइक रेट से 11,579 रन बनाए हैं। इनमें 17 शतक और 86 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 4.84 की इकॉनमी रेट से 273 विकेट हासिल किए हैं। बिना किसी शक के ये कहा जा सकता है कि एबी डीविलियर्स वनडे में साउथ अफ़्रीका के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ों में से एक हैं। उन्होंने 226 वनडे में 53.90 की औसत और 101.15 की स्ट्राइक रेट से 9541 रन बनाए हैं। इनमें 25 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं। वो वनडे में कई बार विकेटकीपिंग भी करते हुए नज़र आए हैं। 3 विकेट गिरने के बाद अगर 5वें नंबर के लिए सबसे बेहतर बल्लेबाज़ कोई है तो वो है फ़ॉफ़ डू प्लेसी। वो जब भी पिच पर उतरते हैं तो स्कोरबोर्ड की रन संख्या को बढ़ाते रहते हैं। डुप्लेसी ने 117 वनडे में 44.68 की औसत और 88.30 के स्ट्राइक रेट से 4379 रन बनाए हैं। छठे नंबर पर टीम में एक ऐसे बल्लेबाज़ की ज़रूरत होती है जो जल्दी से रन बना सके। जॉन्टी रोड्स विकेटों की बीच में तेज़ी से दौड़ लगाने के लिए जाने जाते थे। हांलाकि क्रिकेट की दुनिया में वो एक बेहतरीन फ़ील्डर के तौर पर मशहूर हैं लेकिन वो बल्लेबाज़ी में भी किसी से कम नहीं थे। उन्होंने 245 मैच में 35.11 की औसत और 80.90 की स्ट्राइक रेट से 5935 रन बनाए हैं। इनमें 2 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications