पिछले सीजन गुजरात लायंस ने भी अपना डेब्यू किया था और सुरेश रैना की कप्तानी में टीम ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुये ग्रुप में टॉप का स्थान हासिल किया था। क्वालीफ़ायर में टीम को बाहर होना पड़ा था और इस सीजन वो इससे अच्छा प्रदर्शन करके ख़िताब जीतने की कोशिश करेंगे।
इस बार की नीलामी में टीम ने लोकल खिलाड़ियों को खरीदने पर ज्यादा जोर दिया और सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर इंग्लैंड के जेसन रॉय को 1 करोड़ में खरीदा।
ये रही गुजरात द्वारा इस सीजन में खरीदे गए खिलाड़ियों की सूची:
नाम | देश | विशेषज्ञता | आरक्षित मूल्य | कीमत |
नाथू सिंह | भारत | गेंदबाज | 30 लाख | 50 लाख |
बसिल थंपी | भारत | गेंदबाज | 10 लाख | 85 लाख |
तेजस सिंह बरोका | भारत | गेंदबाज | 10 लाख | 10 लाख |
मनप्रीत गोनी | भारत | गेंदबाज | 30 लाख | 60 लाख |
जेसन रॉय | इंग्लैंड | बल्लेबाज़ | 1 करोड़ | 1 करोड़ |
मुनाफ पटेल | भारत | गेंदबाज | 30 लाख | 30 लाख |
चिराग सूरी | संयुक्त अरब अमीरात | बल्लेबाज़ | 10 लाख | 10 लाख |
शुभम अग्रवाल | भारत | ऑलराउंडर | 10 लाख | 10 लाख |
प्रथम सिंह | भारत | बल्लेबाज़ | 10 लाख | 10 लाख |
अक्षदीप नाथ | भारत | ऑलराउंडर | 10 लाख | 10 लाख |