Delhi Capitals: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन पिछले कुछ मैचों में काफी अच्छा रहा है। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श के चोटिल होकर बाहर हो जाने के बाद टीम को एक अच्छे फ़ास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर की जरूरत थी, जो तेजतर्रार बल्लेबाजी कर सके और गेंदबाजी भी कर सके। इसीलिए, दिल्ली की टीम ने गुरूवार को मार्श के रिप्लेसमेंट के रूप में अफगानिस्तान के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर गुलबदीन नैब (Gulbadin Naib) को अपने साथ जोड़ने की घोषणा की, जो 82 वनडे और 62 टी20 खेल चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने मिशेल मार्श के रिप्लेसमेंट के रूप में गुलबदीन नैब को 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है। वह पहली बार आईपीएल खेलते नजर आएंगे और इस टीम की ओर से खेलने वाले पहले अफगानिस्तानी खिलाड़ी बनेंगे। बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। हालांकि, मार्श के बाहर होने के बावजूद भी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है और गुलबदीन के आने से उनकी मजबूती और भी बढ़ जाएगी।हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर हुए थे मिशेल मार्शऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर हो गए थे। उन्होंने चोटिल होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए 4 मैच खेले थे लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। बता दें कि, मार्श क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से परामर्श करने के लिए 12 अप्रैल को स्वदेश वापस चले गए थे। इसके बाद 22 अप्रैल को टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में खुलासा किया कि मार्श अब भारत नहीं लौटेंगे।मार्श ने आईपीएल 2024 में चार पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए थे और 8 ओवर गेंदबाजी करते हुए 12.87 की इकोनॉमी रेट से रन खर्च करते हुए एक विकेट हासिल किया था। यह लगातार दूसरा सीजन है, जब वह चोटिल होने के चलते आईपीएल से बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2023 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ नौ मुकाबले खेले थे।आईपीएल 2024 में ऐसा है दिल्ली कैपिटल्स का हालमौजूदा आईपीएल सीजन में अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स वर्तमान समय में 9 मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक अंदाज में 4 रन से हराया था और अब उसका अगला मुकाबला 27 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से है।