भारतीय टीम के अनुभवी ऑफस्पिनर हरभजन सिंह के घर बहुत बड़ी खुशी आई है। हरभजन की पत्नी गीता ने बेटी को जन्म दिया है। रिपोर्ट में मुताबिक हरभजन सिंह की मां ने एक मीडिया हाउस को पुष्टि दी है कि गीता ने लंदन के अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। हरभजन सिंह इस समय अपनी पत्नी गीता के साथ लंदन में ही है।
हरभजन और गीता ने पिछले वर्ष अक्टूबर में शादी की थी। गीता जब प्रेगनेंट हुई तो अपने माता-पिता के पास लंदन में आ गई और फिर कुछ समय के बाद हरभजन भी उनके पास पहुंच गए।
मालूम हो, हरभजन बीते दिनों से प्रेगनेंट गीता बसरा के साथ लंदन में थे। इससे पहले भज्जी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, यह गीता की पहली डिलीवरी है और वो अपने माता-पिता के पास लंदन में ही रहना चाहती है। इसलिए हम यहां आ गए हैं।
Published 28 Jul 2016, 16:49 IST