भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जब से शादी के बंधन में बंधे हैं, तब से अनुष्का शर्मा को टीम इंडिया के खिलाड़ी नए-नए निकनेम दे रहे हैं। 26 दिसंबर को मुंबई के सेंट रेजिस होटल में विराट और अनुष्का ने अपने शादी का रिसेप्शन रखा था, जिसमें युवराज सिंह और हरभजन सिंह समेत कई दिग्गज क्रिकेटर शामिल हुए थे। युवराज सिंह ने विराट और अनुष्का के साथ रिसेप्शन की फोटो डालकर अनुष्का को 'रोजी भाभी' निकनेम दिया था, तो वहीं अब हरभजन सिंह ने भी अनुष्का को एक नया नाम दिया है। मुंबई की पार्टी में शामिल हुए हरभजन सिंह ने अनुष्का को 'चीकी' निकनेम दिया है। गौरतलब है भारतीय टीम में लोग प्यार से विराट कोहली को चीकू बुलाते हैं तो अब हरभजन ने उनकी पत्नी अनुष्का को चीकी नाम दिया है। उन्होंने विराट और अनुष्का की शाहरुख खान के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'चीकू और चीकी की शादी ने सबको खूब नचाया और शाहरुख खान आप महफिल में नई जान फूंक देते हैं।' Cheeku aur cheeki ki shaadi ne sabko khoob nachaya! @imVkohli@AnushkaSharma. @iamsrk ur vibe and charm just makes everything so energetic! #BadshahKhanpic.twitter.com/faBO79L4dq — Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) December 29, 2017 गौरतलब है 11 दिसंबर को इटली में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली थी। इसके बाद 21 दिसंबर को दिल्ली में दोनों की शादी का पहला रिसेप्शन था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता और खिलाड़ी शरीक हुए थे। उसके बाद 26 दिसंबर को मुंबई में दूसरा रिसेप्शन रखा गया जिसमें बॉलीवुड के सितारों समेत भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने शिरकत की। इसी पार्टी में शाहरुख खान ने विराट कोहली डांस स्टेप भी सिखाया। विराट कोहली 5 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से मैदान पर वापसी कर रहे हैं।