वीवीएस लक्ष्मण और हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के एकदिवसीय करियर को लेकर रखी राय

हरभजन सिंह और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने महेंद्र सिंह धोनी के एकदिवसीय करियर को लेकर बेबाक राय रखी है। दोनों ही खिलाड़ियों ने कहा है कि 2019 के विश्व कप में धोनी की अहम भूमिका होगी। हरभजन सिंह का मानना है कि अगर धोनी को 2019 वर्ल्ड कप में खेलना है तो उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहना होगा। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी मौजूद रहे। ये चर्चा एक निजी हिंदी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में हुई, जिसमें दिग्गजों ने अपनी-अपनी राय रखी। हरभजन सिंह ने धोनी के विश्व कप में खेले जाने के सवाल पर कहा कि एक साल काफी लंबा समय होता है और भारतीय टीम में हर रोज काफी बदलाव होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि धोनी के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है लेकिन फॉर्म भी काफी मायने रखती है। धोनी एक बहुत बड़ खिलाड़ी हैं लेकिन विश्व कप में अभी काफी समय है और उन्हें अंतिम 11 में जगह बनाने के लिए लगातार अच्छा खेलते रहना होगा। वहीं वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि 2019 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा जरुर होंगे, इसके अलावा कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी के साथ बेहतरीन बॉन्डिंग के लिए कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ की। लक्ष्मण ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोहली किसी तरह धोनी का बचाव कर रहे हैं। धोनी इन सबसे ऊपर हैं और 2019 विश्व में उनकी भूमिका काफी अहम है। विराट कोहली काफी अच्छे तरीके से धोनी को हैंडल कर रहे हैं, जैसे सौरव गांगुली ने सचिन को किया था, जब सचिन ने कप्तानी छोड़ दी थी। लक्ष्मण ने आगे कहा कि कोहली धोनी को सही मौके दे रहे हैं और उनकी मदद भी लेते हैं। कोहली के पास बिल्कुल भी अहंकार नहीं है और मुझे लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप में काफी अहम रोल अदा करेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications