Harbhajan Singh Share a secret on Kapil Sharma show: पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में अपनी पत्‍नी नवजोत कौर के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। शो में पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह भी अपनी पत्‍नी गीता के साथ आए थे। इससे पहले भी कई क्रिकेटर्स इस शो का हिस्सा बन चुके हैं, विश्व कप 2024 की टीम हाल ही में कपिल शर्मा के शो का हिस्सा बनी थी। जिसमें सभी क्रिकेटर्स ने एक- दूसरे की पोल खोली थी। दर्शक भी इस शो को खूब एंजॉय करते हैं।वहीं जब नवजोत सिंह सिद्धू और हरभजन सिंह इस शो पर पहुंचे तो शो का माहौल देखने लायक था। शो पर हरभजन सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ा खुलासा किया। भज्‍जी ने शो पर नवजोत सिंह सिद्धू के क्रश का नाम बताया। दर्शकों ने भी क्रिकेटर्स से खूब सवाल किए। आपको बताते हैं बॉलीवुड की किस एक्ट्रेस पर सिद्धू अपना दिल हार गए थे।भारतीय क्रिकेट टीम के धांसू बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू को बॉलीवुड की दो हीरोइनें बेहद पसंद थीं लेकिन इसका खुलासा अब इतने सालों बाद हुआ है। उनको करिश्मा कपूर काफी अच्छी लगती थीं और हरभजन सिंह ने अब इसका खुलासा किया है। कपिल शर्मा ने दोनों क्रिकेटर्स से ढेरों मजेदार सवाल पूछे उस दौरान कपिल शर्मा ने क्रिकेटरों और बॉलीवुड हीरोइनों की कैमिस्ट्री के बारे में सवाल किया गया।माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की खूबसूरती पर फिदा थे सिद्धूकपिल शर्मा ने सिद्धू पाजी से पूछा क्या आपका किसी पर क्रश नहीं हुआ? सिद्धू पाजी इस सवाल का जवाब देते इससे पहले हरभजन सिंह इस बात का जवाब देते हुए बोले कि करिश्मा कपूर सिद्धू पाजी को काफी पसंद थी। भज्जी ने कहा कि हम पुणे में खेल रहे थे और करिश्मा का 'सुंदर-सुंदरा गाना रिलीज हुआ था। View this post on Instagram Instagram Postमैच में अचानक चौका जड़ने के बाद सिद्धू पाजी बोल उठे कि लोलो बेहद खूबसूरत है। सिद्धू ने हरभजन सिंह की यह बात स्वीकार भी की। सिद्धू ने बताया कि उनके करिश्मा कपूर बहुत पंसद थी। इसके बाद सिद्धू की पत्नी ने भी बताया कि माधुरी दीक्षित भी उनको अच्छी लगती थीं। उनका नाम लेकर ये मुझे चिढ़ाते थे।