'एम एस धोनी अलग तरीके से करेंगे अपने संन्यास का ऐलान', IPL से रिटायरमेंट को लेकर आया बयान

एम एस धोनी को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया
एम एस धोनी को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर एम एस धोनी को आईपीएल से संन्यास लेना होगा तो वो अचानक ही काफी अलग तरीके से संन्यास लेंगे। हरभजन सिंह ने धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का उदाहरण दिया कि किस तरह से उन्होंने उस वक्त अचानक सबको चौंका दिया था।

Ad

एमएस धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। वह इसके बाद इस टी20 लीग को भी अलविदा कह देंगे। हालांकि, इसको लेकर अभी तक धोनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन धोनी ने अपने एक बयान में यह साफ किया था कि वह आईपीएल में अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई के फैंस के सामने खेलना चाहेंगे।

एम एस धोनी का संन्यास एक सरप्राइज की तरह होगा - हरभजन सिंह

हरभजन सिंह की अगर बात करें तो वो एम एस धोनी के साथ काफी क्रिकेट खेल चुके हैं और उनका मानना है कि धोनी अचानक ही अपने संन्यास का ऐलान करेंगे। स्पोर्ट्स यारी के यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

देखिए, वो एम एस धोनी हैं। वो जो भी करते हैं वो काफी अलग होगा। अगर वो संन्यास लेने जा रहे हैं तो काफी अलग तरीके से करेंगे। हमने देखा कि उन्होंने किस तरह से भारत की टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी। अचानक ही उन्होंने इसका ऐलान किया था। वो हमेशा से ही सीएसके फैंस के सामने अपना करियर खत्म करना चाहते थे। वो उनके सामने ही रिटायर होना चाहते थे और ये काफी अच्छी बात है कि वो फैंस के बारे में सोचते हैं। आईपीएल 2023 के लिए एम एस धोनी ने काफी मेहनत की है और उनकी बॉडी देखकर आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications