पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री को हरभजन सिंह ने दी जन्मदिन की बधाई, ट्वीट में लिखी खास बातें 

(Photo Courtesy: Harbhajan Singh Twitter)
(Photo Courtesy: Harbhajan Singh Twitter)

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) आज अपना 91वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देश-विदेश के कई नेता और कार्यकर्ता उन्हें बधाई दे रहे हैं। भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं क्रिकेट की दुनिया में टर्बनेटर के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। हरभजन ने बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की।

Ad

हरभजन सिंह ने ट्वीट के माध्यम से दी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई

हरभजन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भारत के पूर्व प्रधानमंत्री प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और वर्तमान सांसद डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका मिलनसार व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। वाहेगुरु जी से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करता हूं।’

हरभजन ने ट्वीट में मनमोहन सिंह के साथ अपनी फोटो भी शेयर की है। फैंस को हरभजन सिंह का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। फैंस भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Ad

आपको बता दें कि हरभजन सिंह क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं। वह आए दिन अपनी निजी जिदंगी के खास पल शेयर करते रहते हैं।

आपको बता दें कि हरभजन सिंह ने हाल ही में भारत में होने वाले आगामी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि अक्षर पटेल की जगह आर अश्विन को जगह मिल सकती है। अश्विन ने हाल ही में भारतीय वनडे टीम में वापसी की है और अपनी वापसी पर उन्होंने कमाल का प्रदर्शन भी किया है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications