5 बल्लेबाज जिनके नाम WPL में दर्ज हैं सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय भी शामिल 

मैग लेनिंग और एलिस पैरी (Photo Credit_Getty)
मेग लैनिंग और एलिस पेरी (Photo Credit_Getty)

Most runs in WPL history: वर्ल्ड क्रिकेट में कुछ ही दिनों के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खुमार चढ़ने वाला है। इस मेगा इवेंट से ठीक पहले महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टी20 लीग विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है। 14 फरवरी से भारत में डब्ल्यूपीएल का तीसरा एडिशन शुरू होने जा रहा है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

इस टी20 टूर्नामेंट के लिए अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। जहां रोमांच का इंतजार है। महिला प्रीमियर लीग में अब तक पहले 2 सीजन में कई ऐसी बल्लेबाज रही हैं जिन्होंने रनों का अंबार लगाया है। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं विमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन किन 5 बल्लेबाजों के नाम दर्ज हैं।

5. नैट सीवर ब्रंट (मुंबई इंडियंस)- 504 रन

महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी नैट सीवर ब्रंट का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। इस इंग्लिश खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले दोनों से दम दिखाया है। जहां वो अब तक खेले गए पहले 2 सीजन में बल्ले से 19 मैच की 19 पारी में 36 की औसत से 504 रन बना चुकी हैं।

4. हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस)- 549 रन

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया है। मुंबई को पहले ही सीजन में अपनी कप्तानी में खिताब दिलाने वाली हरमनप्रीत ने अब तक 2 सीजन में 17 मैच की 16 पारियों में 549 रन बनाए हैं। उन्होंने 45.75 की औसत और करीब 138 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं।

3. शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स)- 561 रन

टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा का WPL में जलवा रहा है। इस युवा खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेलते हुए अब तक धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की है। शेफाली ने 18 मैच की 18 पारियों में 168.46 की खतरनाक स्ट्राइक रेट से 561 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी आए हैं।

2. एलिस पेरी (आरसीबी)- 600 रन

ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिस पेरी का महिला प्रीमियर लीग में अब तक बेहतरीन सफर रहा है। इस कंगारू खिलाड़ी ने लीग में आरसीबी के लिए खेलते हुए अब तक 17 मैच की 17 पारियों में 54.54 की बढ़िया औसत के साथ 600 रन ठोके हैं। इस दौरान पेरी के बल्ले से 4 पचासे भी निकले हैं।

1. मेग लैनिंग (दिल्ली कैपिटल्स)- 676 रन

महिला प्रीमियर लीग के अब तक के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी मैग लेनिंग ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस कंगारू खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए रनों का अंबार लगाया है। उन्होंने 18 मैच की 18 पारियों में 42.25 की औसत से 676 रन बनाए हैं, जिसमें वो 6 बार फिफ्टी लगाने में कामयाब रही।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications