एमएस धोनी 35 वर्ष के हो चुके हैं और दुनियाभर से चाहने वाले भारतीय कप्तान को बधाइयां दे रहे हैं। कई प्रशंसक और शुभचिंतक वीडियो शेयर कर रहे हैं तो अन्य उनके सफल करियर पर यादगार पारी और पलों को बता रहे हैं। कई दिग्गजों ने धोनी को कई प्रकार से प्रभावित करके बर्थ-डे गिफ्ट दिया, लेकिन कमेंटेटर हर्षा भोगले ने विश्व विजेता भारतीय कप्तान के शानदार करियर के बारे में लिखकर समां बांध दिया। हर्षा ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लंबे समय तक दूर रहना शायद धोनी के प्रदर्शन पर असर कर सकता है। हालांकि, उन्होंने अपना लेख सकारात्मक पक्ष पर खत्म करते हुए कहा कि उनका करियर यहां से जहां कही भी जाएगा, कमेंटेटर ने माना कि भारतीय सीमित ओवरों के कप्तान ने खुद को साबित किया है और वह हमेशा 'भारत के सर्वकालिक महान' के रूप में याद किए जाएंगे।
यह बर्थ-डे संदेश तब आया है जब दोनों के बीच कुछ समय पहले विवाद की खबरें सामने आईं थी। टी-20 विश्व कप में बेंगलुरु में भारत ने बांग्लादेश पर 1 रन की रोमांचक जीत दर्ज की थी तब धोनी ने बॉलीवुड के खलनायक अमिताभ बच्चन के ट्वीट का समर्थन किया था। बॉलीवुड सुपरस्टार ने ट्वीट किया था कि भारतीय कमेंटेटर्स ने पक्षपात कमेंटरी करते हुए अपने ही देश की विरोधी टीम का समर्थन और उनपर ज्यादा ध्यान दिया। धोनी ने इस पर अमिताभ का समर्थन किया।
आम धारणा यह थी कि इस ट्वीट से हर्षा भोगले पर निशाना साधा गया, जिन्होंने सोशल मीडिया पर सीधे बच्चन को स्पष्टीकरण दिया कि इंग्लिश कमेंटरी विश्वभर में प्रसारित होती है, इसलिए भारतीय दृष्टिकोण से अधिक तवज्जो मैच में अच्छा कर रही टीम को देना होता है।
आगे चलकर विवाद तब और बढ़ गया जब आईसीसी की कमेंटरी पैनल से हर्षा को बिना कोई कारण बताए बाहर कर दिया गया। ऐसा माना गया कि धोनी और अन्य भारतीय खिलाड़ियों को उनसे परेशानी थी। हालांकि क्रिकेट विश्लेषक ने भी एक ट्वीट करके धोनी पर एक तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि धोनी की धीमी बल्लेबाजी और मैच खत्म न करने की क्षमता उनके असफलता को साबित करती है।
180+ run chase. 41 (38) can't win it for you. Some days it might come off but most days it won't from there
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) April 22, 2016
हालांकि कप्तान के बर्थ-डे पर सभी चीजों को भूलते हुए विश्व के सबसे चहेते कमेंटेटर ने धोनी की जमकर तारीफ की। भोगले के खूबसूरत बढाई संदेश ने दर्शा दिया कि उन्हें और धोनी दोनों को विवाद खत्म करने की जरुरत है तथा दोनों को लंबे समय तक अच्छे से चलना चाहिए ।