अफगानिस्तान के बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में लगाए छह गेंदों पर 6 छक्के, युवराज का रिकॉर्ड भी किया बराबर

Enter caption

क्रिकेट महान अनिश्चितताओं का खेल है और यह बात एक बार फिर साबित हो गई। शारजाह एम चल रहे अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के मैच में छह गेंदों पर छह छक्के लगने के अलावा 12 गेंद में अर्धशतक भी बना। इस टी20 लीग में अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जैजई ने 6 गेंदों में छह छक्के लगाए। इतना ही नहीं, उन्होंने 12 गेंदों में फिफ्टी लगाकर टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने में युवराज सिंह और क्रिस गेल की बराबरी भी कर ली।

Ad

सभी छह छक्के देखने के लिए यहां क्लिक करें

काबुल जवानन की तरफ से खेलते हुए हजरतुल्लाह ने बल्क लीजेंड्स के गेंदबाज अब्दुल्लाह मजारी के ओवर की सभी छह गेंदों पर छक्के मारे। यह पारी का चौथा ओवर था और एक वाइड गेंद सहित कुल 37 रन इसमें बने। जैजई ने 5 छक्के ऑन साइड में जड़े और अंतिम छक्का डाउन द ग्राउंड लगाकर छह छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया।

लगातार छह छक्के लगाने के बाद भी बल्लेबाज नहीं रुका और 12 गेंद में फिफ्टी बनाकर टी20 इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की। युवराज सिंह ने 2007 टी20 विश्वकप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाने के बाद 12 गेंद में अर्धशतक बनाया था। क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया के टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग में 12 गेंद खेलकर 50 रन बनाए थे। 12 गेंद में फिफ्टी बनाने वाले सभी खब्बू बल्लेबाज हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में युवराज सिंह ने टी20 प्रारूप में छक्के जड़े हैं और दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्द ने वन-डे क्रिकेट में छह छक्के जड़े हैं। दोनों बार विश्वकप के दौरान ऐसा हुआ है। इनके अलावा अन्य टूर्नामेंटों में वेस्टइंडीज के सर गैरी सोबर्स, रवि शास्त्री, रविन्द्र जडेजा, इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स, पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक़ आदि भी एक ओवर में छह छक्के लगा चुके हैं। वेस्टइंडीज के ड्वेन स्मिथ ने हांगकांग के टी20 लीग में छह गेंदों में लगातार छक्के जरुर लगाए थे लेकिन उन्होंने दो ओवरों में अलग-अलग गेंदों पर ऐसा किया था।

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications