हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर निकली झूठ...जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर ने दिया चौंकाने वाला बयान

Heath Streak of Zimbabwe looks on as Kenya clock up
Heath Streak of Zimbabwe looks on as Kenya clock up

जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर झूठी निकली है। अब जो अपडेट आ रही है उसके मुताबिक हीथ स्ट्रीक अभी जिंदा हैं और उनके निधन की खबर महज एक अफवाह थी। जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हेनरी ओलंगा ने ट्वीट कर बताया कि हीथ स्ट्रीक अभी जिंदा हैं।

Ad

इससे पहले हेनरी ओलंगा ने ही ट्वीट कर हीथ स्ट्रीक के निधन की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि हीथ स्ट्रीक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि अब हेनरी ओलंगा ने एक और ट्वीट किया है और बताया है कि हीथ स्ट्रीक अभी जिंदा हैं।

हेनरी ओलंगा ने ट्वीट कर हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर को बताया गलत

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,

मैं ये कंफर्म कर सकता हूं कि हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर सही नहीं है। उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। मैंने अभी हीथ स्ट्रीक से बात की है। थर्ड अंपायर ने उनको वापस बुला लिया है। वो अभी जिंदा हैं।
Ad

हीथ स्‍ट्रीक के निधन पर भारत के कई पूर्व खिलाड़ियों ने शोक भी व्यक्त कर दिया था। वीरेंदर सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, आकाश चोपड़ा समेत कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने हीथ स्ट्रीक के निधन पर अपना दुख व्यक्त किया था। हालांकि अब ये खबर गलत निकली है।

हीथ स्‍ट्रीक जिम्बाब्वे के सर्वकालिक महान क्रिकेटरों में से एक हैं। दांए हाथ के मध्‍यम तेज गेंदबाज और मिडिल ऑर्डर के बल्‍लेबाज स्‍ट्रीक ने 65 टेस्‍ट और 189 वनडे में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्‍व किया। स्‍ट्रीक ने अपने इंटरनेशनल करियर में 4933 रन और 455 विकेट लिए। हीथ स्‍ट्रीक ने 2000 से 2004 के बीच जिम्बाब्वे टीम की कप्‍तानी भी की थी।

12 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर में उन्‍हें अपनी किफायती गेंदबाजी के लिए जाना गया। मगर साथ ही वो बल्‍ले से भी धमाल करते रहे। हीथ स्‍ट्रीक ने विवादास्‍पद अंदाज में क्रिकेट से संन्‍यास लिया था। संन्‍यास लेने के बाद उन्‍होंने कोचिंग की जिम्‍मेदारी भी निभाई। उन्‍होंने जिम्बाब्वे, स्‍कॉटलैंड, बांग्‍लादेश, गुजरात लायंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ काम किया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications