IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है एमएस धोनी का प्रदर्शन?

एमएस धोनी की मौजूदा फॉर्म अच्छी नजर आ रही है
एमएस धोनी की मौजूदा फॉर्म अच्छी नजर आ रही है

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के पहले मैच में ही इस बार एमएस धोनी (MS Dhoni) ने नाबाद अर्धशतक लगाकर संकेत दे दिए थे कि उनका बल्ला धमाल मचाएगा। कुछ ऐसा हुआ भी और उन्होंने इस बार काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके द्वारा फिनिश किये गए मैच को कौन भूल सकता है, जहाँ उन्होंने आखिरी ओवर में 16 रन जड़कर जीती दिलाई थी। इस सीजन धोनी ने दस मुकाबलों में 130.27 के स्ट्राइक रेट से 142 रन बनाये हैं। आज उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। आइये नजर डालते हैं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी के बल्लेबाजी प्रदर्शन पर।

Ad

एमएस धोनी ने दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में 29 मुकाबले खेले हैं और 31.30 की औसत से 626 रन बनाये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीँ उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 63 रन है। धोनी ने इस टीम के खिलाफ 41 चौके और 31 छक्के लगाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ एमएस धोनी का प्रदर्शन

इस सीजन दिल्ली कैप्टिकल्स के सबसे सफल गेंदबाज कुलदीप यादव हैं, जो पर्पल कैप की रेस में 18 विकेट के साथ शामिल हैं। इस गेंदबाज के खिलाफ धोनी ने रन बनाये हैं लेकिन आउट भी हुए हैं। कुलदीप की 28 गेंदों में धोनी ने 46 रन बनाये हैं और दो बार अपना विकेट भी गंवाया है। धोनी ने कुलदीप के खिलाफ महज एक ही चौका लगाया है लेकिन उन्होंने तीन जबरदस्त छक्के भी लगाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खलील अहमद शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन उन्हें धोनी के खिलाफ आईपीएल में सफलता नहीं मिली है। धोनी ने खलील की 11 गेंदों में 18 रन जड़े हैं और एक बार भी आउट नहीं हुए हैं।

धोनी का अक्षर पटेल के खिलाफ भी रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने अक्षर की 63 गेंदों में 75 रन बनाये हैं और एक बार भी अपना विकेट नहीं गंवाया है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications