टी20 क्रिकेट को मैंने इजाद किया है: क्रिस गेल

अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी की बदौलत विश्व क्रिकेट जगत के गेंदबाजों के दिलों में खौफ पैदा करने वाले विंडीज़ क्रिकेट के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने एक सनसनीखेज बयान देकर सभी को चौंका दिया है। क्रिस गेल ने कहा कि क्रिकेट के फटाफट प्रारूप टी20 में मनोरंजन को उन्होंने ही पैदा किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट को उन्होंने ही इजाद किया है। अपने बल्ले से गेंद को दर्शकों के बीच पहुँचाने वाले क्रिस गेल टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। क्रिस गेल को एक इन्टरव्यूवर ने उनके अंदाज़ में क्रिकेट कमेंट्री करने के लिए कहा। उसके बाद क्रिस गेल ने अपने अंदाज़ में कहा, "अब दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ मैदान के बीच पहुँच चुके हैं। इनको बल्लेबाज़ी करते देखना काफी अच्छा लगता है। गेंदबाजों के सामने अब बड़ी दिक्कत आने वाली है। मैदान में मौजूद सभी खिलाड़ी भी खासे परेशान नज़र आ रहे हैं।" इसके अलावा बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज़ ने कहा, "मैं टी20 क्रिकेट का बॉस हूं। मैंने ही इस क्रिकेट को इजाद किया है। इसमें उत्पन्न होने वाले मनोरंजन को मैंने ही पैदा किया है। मैं ही टी20 क्रिकेट का रचयिता हूं।" गौरतलब है कि क्रिस गेल हमेशा ही अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी की बदौलत फैंस को मनोरंजित करते नज़र आते हैं। गेल, जब मैदान के बीच मौजूद होते हैं, तब सभी दर्शक उनकी एक झलक पाने के लिए तरस जाते हैं। क्रिस गेल हमेशा ही अपनी आक्रामक छवि के लिए जाने जाते हैं। तूफानी बल्लेबाज़ी और मस्त अंदाज़ के कारण उन्होंने काफी सुर्खियाँ बटोरी हैं। यह भी सभी भली-भाँती जानते हैं कि क्रिस गेल गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाने के लिए विश्व क्रिकेट में मशहूर हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications