मैं सही समय का इंतजार कर रहा था : महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद से ही उनके इस फैसले के पीछे कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। शुक्रवार को माही ने कप्तानी छोड़ने की वजह बताते हुए क्रिकेट प्रेमियों की जिज्ञासाओं को दूर करने के साथ ही तमाम अटकलों पर भी विराम लगा दिया। इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में होने वाले एकदिवसीय मुक़ाबले के लिए प्रैक्टिस सेशन से पहले प्रेस वार्ता में धोनी ने कहा “दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे के बाद से मैंने आगे कप्तान नहीं रहने के बारे में सोच लिया था। मैंने इस बारे में बीसीसीआई को अवगत करा दिया था।" बक़ौल धोनी “मुझे लगता है कि सभी प्रारूपों में एक ही कप्तान होना चाहिए, और मैं टेस्ट मैच नहीं खेल रहा इसलिए यह जरूरी था कि टीम की कमान विराट कोहली को सौंप दी जाए। वे टेस्ट क्रिकेट में टीम का नेतृत्व अच्छा कर रहे हैं। मैं इस इंतजार में था कि कोहली सब चीजों को हैंडल करने लग जाएं और वे अब कर भी रहे हैं। उन्हें यह ज़िम्मेदारी देने का सही वक्त यही था।“ खुद की बल्लेबाजी की भूमिका के बारे में इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा “अंतिम ओवरों में तेज खेलना होता है इसलिए मैंने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करना ही उचित समझा। मुझे टीम में जिस भी भूमिका के लिए कहा जाएगा मैं उसके लिए तैयार हूं।“ गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी को 2007 में भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था, और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 टी20 विश्वकप जीता था। इसके अलावा 2011 में वन-डे विश्वकप और 2013 में आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी भी धोनी की कप्तानी में ही जीती थी। भारत और इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी से शुरू हो रही एकदिवसीय सीरीज में विराट कोहली नए कप्तान होंगे और महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में रहेंगे। इंग्लैंड की टीम भारत में तीन एकदिवसीय के बाद तीन टी20 मैच भी खेलेगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications