आईसीसी ने की अंडर 19 विश्वकप की टीम घोषित, 5 भारतीय खिलाड़ी शामिल

अंडर 19 विश्वकप समाप्ति के बाद आईसीसी ने टूर्नामेंट की टीम भी घोषित कर दी है। युवा खिलाड़ियों से सज्जित इस टीम में भारतीय टीम ने बाजी मारते हुए एक बार फिर अपना जलवा दिखाया है। भारत से 5 खिलाड़ियों ने इस टीम में जगह बनाई है। भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर कप पर कब्ज़ा जमाया था। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भी खिलाड़ी शामिल किये गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के रैनार्ड वैन टोंडर को कप्तान बनाया गया है। उन्होंने केन्या के खिलाफ 143 रनों की पारी खेलते हुए अपने विश्वकप अभियान की शुरुआत की थी। भारत के टॉप तीन बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, मनजोत कालरा और शुबमन गिल को टीम में जगह मिली है। अपने लाजवाब प्रदर्शन के दम पर उन्होंने नम्बर 1, 2 और 3 के स्लॉट पर जगह बनाई है। कीवी बल्लेबाज फिन एलेन को चौथे स्थान पर रखा गया है। उन्होंने अंडर 19 विश्वकप में 338 रन बनाए हैं, इसमें 2 अर्धशतक और एक शतक शामिल है। स्पिन विभाग में अफगानिस्तान से कईस अहमद और भारत से अंकुल रॉय को शामिल किया गया है। तेज गेंदबाजी की बात की जाए, तो भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका से क्रमशः कमलेश नागरकोटी, शाहीन अफरीदी और गेराल्ड कोएट्जी को जगह मिली है। इन्हें आठवें, नौवें और दसवें स्थान के लिए चुना गया है। दिलचस्प बात यह भी रही कि वेस्टइंडीज, श्रीलंका और इंग्लैंड से इसमें किसी भी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। इस टीम में भारत से सबसे अधिक 5 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका से 3, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 1-1 नाम शामिल किया गया है। आईसीसी की टीम ऑफ़ द ईयर पृथ्वी शॉ (भारत), शुबमन गिल (भारत), मनजोत कालरा (भारत), फिन एलेन (न्यूजीलैंड), रैनार्ड वैन टोंडर (दक्षिण अफ्रीका, कप्तान), वैंडिल मैकवेटु (दक्षिण अफ्रीका, विकेटकीपर), अनुकूल रॉय (भारत), गेराल्ड कोएट्जी (दक्षिण अफ्रीका), कईस अहमद (अफगानिस्तान), शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications