महेंद्र सिंह धोनी ने सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा, इतिहास रचा

महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में विदेशी धरती पर भारत की तरफ से सबसे ज़्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में एमएस धोनी ने गुरूवार को श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर पिटाई लगाते हुए 52 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए, जिसके बाद धोनी ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों द्वारा कई बड़े कीर्तिमान हासिल किए गए। सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने भी रिकॉर्ड शतक जमाया, जहां उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में कई रिकार्ड्स बनाए साथ ही कई रिकार्ड्स की बराबरी भी की। हालांकि श्रीलंका ने इस मुकाबले में भारत को 7 विकेट से पराजित किया था, वहीँ चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की अंक तालिका में महत्वपूर्ण अंक भी प्राप्त किए। आपको बता दें कि विदेशी धरती पर एमएस धोनी ने 281 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 161 छक्के जमाए हैं, जो भारत की तरफ से किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा सबसे ज्यादा छक्के हैं। धोनी से पीछे सौरव गांगुली हैं। उन्होंने 296 मैचों में 159 छक्के जमाए हैं। विदेशी धरती पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वालों की कतार में एमएस धोनी नौंवें स्थान पर हैं, वहीँ सौरव गांगुली भी 10वें स्थान पर बने हैं। इस सूची में सबसे ऊपर पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी हैं। उन्होंने 450 मैचों में 402 छक्के जमाए हैं। शाहिद अफरीदी के बाद वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ क्रिस गेल इस कतार में दूसरे नंबर पर शामिल हैं। उन्होंने 248 मैचों में 277 छक्के लगाए हैं। इसके बाद श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज़ सनथ जयसूर्या इस सूची में तीसरे नंबर शामिल हैं, जिन्होंने 392 मैचों में 261 छक्के जमाए हैं। दूसरी तरफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का मौजूदा टूर्नामेंट बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुँच गया है, बी ग्रुप में कई बड़े उलटफेर भी देखने को मिले हैं, जहां क्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 96 रन से पराजित किया था, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को 124 रन से हराया और फिर पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराकर सभी को चौंका दिया, वहीँ गुरुवार को श्रीलंका ने भारत को 7 विकेटों से हराकर ग्रुप बी के बाकी मैचों को क्वार्टर फाइनल जैसा बना दिया है। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications