आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की श्रेष्ठ एकादश पर एक नजर

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आठवा संस्करण एक जून से इंग्लैंड में शुरू होने वाला है। सभी टीमों ने अपनी तैयारी और दावेदारी टूर्नामेंट के लिए मजबूत कर ली है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी टीमों के पास मौका होगा कि वह एक नया इतिहास रचे। चैंपियंस ट्रॉफी को शुरू हुए 15 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। हमने इस दौरान कुछ उम्दा प्रदर्शन और पलों को देखा है और आने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भी शानदार और दमदार प्रदर्शन देखना जरुर चाहेंगे। पहले सात संस्करणों में बहुत से बेहतरीन ख़िलाड़ी देखने को मिले हैं। इन्ही खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए स्पोर्ट्सकीड़ा ने ऑल टाइम चैंपियंस ट्रॉफी XI को चुना है और उनके प्रदर्शन को भी दर्शाया है। ऑल टाइम चैंपियंस ट्रॉफी XI सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल मैच : 17 | रन : 791 | औसत : 52.73 | 100s : 3 | सर्वार्धिक : 133 नाबाद वर्तमान समय में टी20 क्रिकेट के सबसे धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है। क्रिस गेल चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सबसे ऊपर है। 2004 में वेस्टइंडीज ने ख़िताब अपने नाम किया था। उस टूर्नामेंट में गेल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। चैंपियंस ट्रॉफी 2006 में भी गेल के तीन शानदार शतकों के साथ उनको प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट के ख़िताब से भी नवाज़ा गया था। सौरव गांगुली (कप्तान) मैच : 13 | रन : 665 | औसत : 73.88 | 100s : 3 | सर्वार्धिक : 141 नाबाद सौरव गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2000 में सेमीफाइनल और फ़ाइनल मुकाबले में लगातार 2 शतक लगाये थे। उनके साथी सलामी बल्लेबाज सचिन और सहवाग ने भी शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन गांगुली के बेहतरीन 75 के औसत के कारण उनको ऑल टाइम चैंपियंस ट्रॉफी के सलामी बल्लेबाज के रूप में रखा गया है। गांगुली की कप्तानी में भारत ने 2002 का ख़िताब श्रीलंका के साथ साझा किया था। वह एक उम्दा बल्लेबाज के साथ एक बेहतरीन कप्तान भी हैं। मध्यक्रम राहुल द्रविड़ (विकेटकीपर ) 2 मैच : 19 | रन : 627 | औसत : 48.23 | 50s : 6 | सर्वार्धिक : 76 भारतीय टीम के महान खिलाड़ियों में से एक राहुल द्रविड़ वर्ल्ड क्रिकेट का भी जाना माना चेहरा है। द्रविड़ को भारतीय टीम में मिस्टर डिपेंडेबल के नाम से जाना जाता था। वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े ख़िलाड़ी थे लेकिन बात जब वनडे क्रिकेट की हो तो वह मिडिल ऑर्डर में भारतीय टीम की रीढ़ की हड्डी साबित होते थे। उनका क्रीज़ पर होना टीम के लिए अच्छा होता था। अच्छे बल्लेबाज के साथ वह भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग भी करते नजर आते थे। 2002 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में उनका अहम किरदार था। चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले द्रविड़ इकलौते बल्लेबाज हैं। डेमियन मार्टिन मैच : 12 | रन : 492 | औसत :61.50 | 50s : 5 | सर्वार्धिक : 78 नाबाद ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्टिन ने टीम के लिए अहम मौको पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 2006 चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 3 मौको पर जीत दिलाने वाले मार्टिन ने अपनी बल्लेबाजी का हुनर दर्शाया था। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक और 43 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली थी। मिडिल आर्डर में उनका स्थान ऑस्ट्रेलिया के साथ ऑल टाइम XI में होना जरुरी हो जाता है। ऑलराउंडर जैक्स कैलिस 3 मैच : 17 | रन : 653 | औसत : 46.64 | 100s : 1 | सर्वार्धिक : 113 नाबाद विकेट : 20 | औसत : 26.25 | इकॉनमी : 4.92 | बेस्ट : 5-30 दक्षिण अफ्रीका के महान ऑल राउंडर ख़िलाड़ी जैक्स कैलिस ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने ऑलराउंड खेल से सभी को प्रभावित किया है। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही संस्करण में कैलिस ने सेमीफाइनल और फ़ाइनल में अपना ऑलराउंड प्रदर्शन दर्शाया था। सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक लगाया, वहीं फाइनल में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 5 विकेट लेकर अपनी टीम को पहला ख़िताब जिताने में योगदान दिया था। कैलिस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए बल्लेबाजी में 650 से अधिक रन और 20 विकेट चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अपने नाम किये है। शेन वाट्सन मैच : 17 | रन : 453 | औसत : 41.18 | 100s : 2 | सर्वार्धिक : 136 नाबाद विकेट : 17 | औसत : 23.29 | इकॉनमी : 4.12 | बेस्ट : 3-16 दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ख़िलाड़ी जैक्स कैलिस की तरह शेन वाट्सन ने ऑस्ट्रेलिया को अपना योगदान दिया है। वाट्सन ने ऑस्ट्रेलिया को 2006 और 2009 का ख़िताब दिलाने में अपना उम्दा खेल दिखाया था। उन्हें दोनों संस्करणों के फ़ाइनल और 2009 के सेमीफाइनल मुकाबले में मैन ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया था। वाट्सन ऑस्ट्रेलिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में एक चैंपियन ख़िलाड़ी के रूप में उभर कर सामने आये हैं। वह टीम को बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी में भी मजबूती प्रदान करते थे। स्पिन गेंदबाज डेनियल विटोरी daniel-vettori-1495194275-800 मैच : 17 | रन : 299 | औसत : 37.37 | 50s : 1 | सर्वार्धिक : 79 विकेट : 18 | औसत : 29.00 | इकॉनमी : 3.65 | बेस्ट : 3-14 न्यूज़ीलैंड के दिग्गज स्पिनर डेनियल विटोरी चैंपियंस ट्रॉफी के सबसे किफायती गेंदबाज में से एक रहे है, उन्होंने 4 से कम इकॉनमी से 18 विकेट अपने नाम किये है। गेंदबाजी के साथ साथ टीम के लिए उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छी बल्लेबाजी भी की है। चैंपियंस ट्रॉफी 2009 में विटोरी के शानदार खेल के बदौलत न्यूज़ीलैंड ने फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों उनको हार का सामना करना पड़ा था। चैपियंस ट्रॉफी में विटोरी दूसरे गेंदबाज है, जिनका इकॉनमी रेट सबसे बेहतरीन है। मुथैया मुरलीधरन मैच : 17 | विकेट : 24 | औसत : 20.16 | इकॉनमी : 3.60 | बेस्ट : 4-15 श्रीलंका के महान स्पिनर मुरलीधरन ने चैंपियंस ट्रॉफी में भी अपनी काबिलियत के मुताबिक गेंदबाजी की है। 2002 में भारत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली श्रीलंका के लिए इस संस्करण में मुरली ने 10 विकेट अपने नाम किये थे साथ ही 2004 में भी 9 विकेट चटकाए थे। मुरली ने टूर्नामेंट की सबसे किफायती गेंदबाजी की है, उन्होंने 3.60 के रन रेट से 24 विकेट अपने नाम किये है। यह गेंदबाजी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी है। तेज गेंदबाज काइल मिल्स kyle-mills-1495194328-800 मैच : 15 | विकेट : 28 | औसत : 17.25 | इकॉनमी : 4.29 | बेस्ट : 4-30 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ख़िलाड़ी न्यूज़ीलैंड के काइल मिल्स है। कीवी गेंदबाज ने 15 मैचों में 28 विकेट लेकर यह मुकाम हासिल किया है। 2006 में मिल्स ने 11 के औसत से 10 विकेट चटकाए थे साथ ही अगले संस्करण में 9 विकेट लेकर न्यूज़ीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल तक पहुँचाया था। वह न्यूज़ीलैंड के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। महज 4.29 के औसत से उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 28 विकेट अपने नाम किये हैं। हर मैच में 2 विकेट अपने नाम करने वाले इस गेंदबाज ने सभी को अपने खेल से प्रभावित कर ऑल टाइम XI में जगह बनाई है। मर्विन डिल्लन मैच : 07 | विकेट : 19 | औसत : 16.68 | इकॉनमी : 4.66 | बेस्ट : 5-29 वेस्टइंडीज में हमें एक से एक बेहतरीन तेज गेंदबाज देखने को मिले हैं। मर्विन डिल्लन सबकी नजरो में शायद ना आये हों लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन से उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट में वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाजों का किरदार बनाये रखा है। डिल्लन ने चैंपियंस ट्रॉफी में वेस्ट इंडीज की तरफ से महज 7 मैच ही खेले है लेकिन उन्होंने 4,5 के औसत से 19 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी के हुनर को दिखाया है। 2004 में वेस्टइंडीज को ख़िताब दिलाने में उनका अहम किरदार था। इसी दौरान उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ (5-29) गेंदबाजी भी की थी। ग्लेन मैक्ग्रा मैच : 12 | विकेट : 21 | औसत : 19.61 | इकॉनमी : 4.03 | बेस्ट : 5-37 ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 वर्ल्ड कप जीताने में अपना योगदान देने वाले ग्लेन मैकग्रा ने चैंपियंस ट्रॉफी में भी बेहतरीन गेंदबाजी की है। 12 मैचों में 21 विकेट लेने वाले मैकग्रा ने मात्र 4 के इकोनमी रेट से रन दिए हैं। 2002 में उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे उम्दा गेंदबाजी की थी, उन्होंने 5 विकेट लेकर महज 37 रन दिए थे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications