आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की श्रेष्ठ एकादश पर एक नजर

मध्यक्रम
Ad
राहुल द्रविड़ (विकेटकीपर )
2

मैच : 19 | रन : 627 | औसत : 48.23 | 50s : 6 | सर्वार्धिक : 76 भारतीय टीम के महान खिलाड़ियों में से एक राहुल द्रविड़ वर्ल्ड क्रिकेट का भी जाना माना चेहरा है। द्रविड़ को भारतीय टीम में मिस्टर डिपेंडेबल के नाम से जाना जाता था। वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े ख़िलाड़ी थे लेकिन बात जब वनडे क्रिकेट की हो तो वह मिडिल ऑर्डर में भारतीय टीम की रीढ़ की हड्डी साबित होते थे। उनका क्रीज़ पर होना टीम के लिए अच्छा होता था। अच्छे बल्लेबाज के साथ वह भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग भी करते नजर आते थे। 2002 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में उनका अहम किरदार था। चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले द्रविड़ इकलौते बल्लेबाज हैं। डेमियन मार्टिन मैच : 12 | रन : 492 | औसत :61.50 | 50s : 5 | सर्वार्धिक : 78 नाबाद ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्टिन ने टीम के लिए अहम मौको पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 2006 चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 3 मौको पर जीत दिलाने वाले मार्टिन ने अपनी बल्लेबाजी का हुनर दर्शाया था। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक और 43 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली थी। मिडिल आर्डर में उनका स्थान ऑस्ट्रेलिया के साथ ऑल टाइम XI में होना जरुरी हो जाता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications