आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की श्रेष्ठ एकादश पर एक नजर

ऑलराउंडर
Ad
जैक्स कैलिस
3

मैच : 17 | रन : 653 | औसत : 46.64 | 100s : 1 | सर्वार्धिक : 113 नाबाद विकेट : 20 | औसत : 26.25 | इकॉनमी : 4.92 | बेस्ट : 5-30 दक्षिण अफ्रीका के महान ऑल राउंडर ख़िलाड़ी जैक्स कैलिस ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने ऑलराउंड खेल से सभी को प्रभावित किया है। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही संस्करण में कैलिस ने सेमीफाइनल और फ़ाइनल में अपना ऑलराउंड प्रदर्शन दर्शाया था। सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक लगाया, वहीं फाइनल में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 5 विकेट लेकर अपनी टीम को पहला ख़िताब जिताने में योगदान दिया था। कैलिस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए बल्लेबाजी में 650 से अधिक रन और 20 विकेट चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अपने नाम किये है। शेन वाट्सन मैच : 17 | रन : 453 | औसत : 41.18 | 100s : 2 | सर्वार्धिक : 136 नाबाद विकेट : 17 | औसत : 23.29 | इकॉनमी : 4.12 | बेस्ट : 3-16 दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ख़िलाड़ी जैक्स कैलिस की तरह शेन वाट्सन ने ऑस्ट्रेलिया को अपना योगदान दिया है। वाट्सन ने ऑस्ट्रेलिया को 2006 और 2009 का ख़िताब दिलाने में अपना उम्दा खेल दिखाया था। उन्हें दोनों संस्करणों के फ़ाइनल और 2009 के सेमीफाइनल मुकाबले में मैन ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया था। वाट्सन ऑस्ट्रेलिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में एक चैंपियन ख़िलाड़ी के रूप में उभर कर सामने आये हैं। वह टीम को बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी में भी मजबूती प्रदान करते थे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications