ICC Champions Trophy: आईपीएल की टीमों से भारतीय टीम में प्रतिनिधित्व

Rahul
538859-jadhav-kohli-afp
राइजिंग पुणे सुपरजायंट
Mahendra+Singh+Dhoni+Ravichandran+Ashwin+New+09zrf_QoUOUl

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को पुणे की तरफ से भारतीय टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल में धोनी का बल्ला कुछ मैचों में अच्छा चला लेकिन अपनी विस्फोटक पारी के लिए जाने वाले इस ख़िलाड़ी ने ज्यादा उम्दा प्रदर्शन नहीं किया है। रहाणे का बल्ला भी खामोश ही रहा है। दोनों का फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में लाभदायक होगा। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में धोनी ने अच्छा प्रदर्शन किया था, तो रहाणे ने एक ही मैच खेला जिसमें वह असफल रहे थे। पुणे की तरफ से रविचंद्रन अश्विन भी खेलते हैं, लेकिन उन्होंने इस आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला है। काफी लम्बे चले घरेलू सीजन के कारण उनको आराम दिया गया था। इंग्लैंड के खिलाफ अश्विन का प्रदर्शन औसत ही रहा था। मुंबई इंडियंस prv_f419d_1460476026 रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस की तरफ से भारतीय टीम में चुना गया है। चोट के बाद वापसी कर रहे भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित ने इस आईपीएल मुंबई के लिए ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। हार्दिक पांड्या ने भी अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए आईपीएल में अपना बेहतरीन ऑलराउंड खेल दिखाया है। मुंबई की तरफ से सफल गेंदबाज रहे बुमराह ने भी टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की है। तीनों खिलाड़ियों के शानदार खेल की वजह से मुंबई की टीम ने आईपीएल का ख़िताब तीसरी बार अपने नाम किया है। इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में ये ख़िलाड़ी अपने प्रदर्शन बरकरार रखते हुए भारत के लिए अहम योगदान देने वाले हैं।