आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: नील वैगनर टॉप पांच गेंदबाजों में शामिल, रॉस टेलर को जबरदस्त फायदा 

Enter caption

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच हुए दूसरे टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी। बल्लेबाजी रैंकिंग में दोहरा शतक लगाने वाले रॉस टेलर को जबरदस्त फायदा हुआ, वहीं गेंदबाजी रैंकिंग में नील वैगनर टॉप पांच में पहुंच गए हैं। नील वैगनर ने 800 अंकों का आंकड़ा पार किया और न्यूजीलैंड की तरफ से ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज बने।

बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी भी पहले स्थान पर कायम हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन दो अंकों का नुकसान हुआ और वह 913 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वेलिंग्टन में शतक लगाने वाले हेनरी निकोल्स दो स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। टॉप 10 के बाहर न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर 11 स्थान के फायदे से 13वें स्थान पर हैं। बांग्लादेश के महमुदुल्लाह 6 स्थान के फायदे से 34वें और शादमान इस्लाम चार स्थान के फायदे से 98वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजी रैंकिग में पैट कमिंस अभी भी पहले स्थान पर हैं। टॉप 10 में न्यूजीलैंड के नील वैगनर 6 स्थान के फायदे से पांचवें और ट्रेंट बोल्ट एक स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर हैं। टॉप 10 के बाहर बांग्लादेश के अबू जायेद 18 स्थान के फायदे से 77वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में जेसन होल्डर पहले स्थान पर बरकरार हैं। न्यूजीलैंड के टिम साउदी दसवें स्थान पर मौजूद हैं।

टॉप 10 बल्लेबाज

1 विराट कोहली भारत 922

2 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 913

3 चेतेश्वर पुजारा भारत 881

4 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 857

5 हेनरी निकोल्स न्यूजीलैंड 778

6 जो रूट इंग्लैंड 763

7 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 756

8 एडेन मार्कराम दक्षिण अफ्रीका 719

9 क़्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका 718

10 फाफ डू प्लेसी दक्षिण अफ्रीका 702

टॉप 10 गेंदबाज

1 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 878

2 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 862

3 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 851

4 वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका 813

5 नील वैगनर न्यूजीलैंड 801

6 रविंद्र जडेजा भारत 794

7 ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 787

8 मोहम्मद अब्बास पाकिस्तान 770

9 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 770

10 रविचंद्रन अश्विन भारत 763

आईसीसी रैंकिंग की सभी हालिया जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
App download animated image Get the free App now