इंग्लैंड-पाकिस्तान और श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के बाद आईसीसी ने बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी की है। इंग्लैंड के जो रूट को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में 274 रन बनाने के लिए मैन ऑफ़ द सीरीज चुना गया और रैंकिंग में भी उन्हें इसका फायदा हुआ है। रूट अब सातवें से चौथे स्थान पर पहुँच गए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स अभी भी टॉप पर हैं। भारत से विराट कोहली रैंकिंग में दूसरे, रोहित शर्मा सातवें और शिखर धवन आठवें स्थान पर हैं। इसके अलावा टॉप 10 में हाशिम अमला (तीसरे), केन विलियमसन (पांचवें), मार्टिन गप्टिल (छठे), क्विंटन डी कॉक (नौवें), फाफ डू प्लेसी और तिलकरत्ने दिलशान (संयुक्त दसवें) शामिल हैं। टॉप 10 से बाहर भारत से महेंद्र सिंह धोनी 12वें, अजिंक्य रहाणे 27वें, सुरेश रैना 29वें और अम्बाती रायडू 47वें स्थान पर हैं। एलेक्स हेल्स चार स्थान के फायदे से 20वें, ओइन मॉर्गन चार स्थान के फायदे से 24वें, जेसन रॉय 10वें स्थान के फायदे से 35वें स्थान पर पहुँच गए हैं। इंग्लैंड से जोस बटलर भी 15वें स्थान के साथ टॉप 20 में शामिल हैं। पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली 15 स्थान के फायदे से 33वें और सरफ़राज़ अहमद 21 स्थान के फायदे से 39वें स्थान पर पहुँच गए हैं। टॉप 50 में पाकिस्तान से इन दोनों के अलावा मोहम्मद हफीज (23वें) और अहमद शहजाद (43वें) मौजूद हैं। शोएब मलिक 67वें स्थान पर काबिज़ हैं। श्रीलंका के दिनेश चंडीमल को 15 स्थान का फायदा हुआ है और अब वो 35वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली तीन स्थान के फायदे से 17वें और आरोन फिंच दो स्थान के फायदे से 15वें स्थान पर मौजूद हैं। टॉप 10 में ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज मौजूद नहीं है लेकिन टॉप 20 में डेविड वॉर्नर 13वें और स्टीवन स्मिथ 18वें स्थान पर मौजूद हैं। टॉप 50 में ऑस्ट्रेलिया से ग्लेन मैक्सवेल (22वें), मिचेल मार्श (31वें) और जेम्स फॉकनर (32वें) भी शमिल हैं। टॉप 10 बल्लेबाज:
रैंक | प्लेयर | पॉइंट्स |
1 | एबी डीविलियर्स | 887 |
2 | विराट कोहली | 813 |
3 | हाशिम अमला | 778 |
4 | जो रूट | 758 |
5 | केन विलियमसन | 752 |
6 | मार्टिन गप्टिल | 751 |
7 | रोहित शर्मा | 750 |
8 | शिखर धवन | 737 |
9 | क्विंटन डी कॉक | 735 |
10 | तिलकरत्ने दिलशान/फाफ डू प्लेसी | 716 |