ICC एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग: रोहित शर्मा टॉप 5 में पहुंचे, विराट कोहली पहले स्थान पर बरकरार

भारत-ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच हुए पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के बाद आईसीसी ने बल्लेबाजों की हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 296 रन बनाये और रैंकिंग में चार स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए सीरीज कुछ ख़ास नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। टॉप 10 में रोहित शर्मा के फायदे से बाबर आज़म, केन विलियमसन, क्विंटन डी कॉक और फाफ डू प्लेसी को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी टॉप 10 से बाहर हो गए और फ़िलहाल 12वें स्थान पर हैं। धोनी के बाहर होने से मार्टिन गप्टिल 10वें स्थान पर आ गये हैं। टॉप 10 से बाहर भारत की तरफ से शिखर धवन 14वें, अजिंक्य रहाणे 4 स्थान के फायदे से 24वें, केदार जाधव 8 स्थान के फायदे से 36वें और हार्दिक पांड्या 26 स्थान के जबरदस्त फायदे से 71वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया से डेविड वॉर्नर दूसरे स्थान पर कायम हैं। उनके अलावा आरोन फिंच 9 स्थान के फायदे से 17वें, ट्रैविस हेड एक स्थान के फायदे से 28वें और मार्कस स्टोइनिस 54 स्थान के फायदे से 74वें स्थान पर हैं। स्टीव स्मिथ 13वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड से जो रूट चौथे, जेसन रॉय 7 स्थान के फायदे से 30वें, जॉनी बैर्स्टो 40 स्थान के फायदे से 48वें और मोइन अली 18 स्थान के फायदे से 56वें स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज से जेसन होल्डर 11 स्थान के 73वें और एविन लेविस 31 स्थान के फायदे से 78वें स्थान पर हैं। काफी समय बाद एकदिवसीय टीम में लौटे क्रिस गेल 69वें स्थान पर हैं। आने वाले दिनों में भारत-न्यूजीलैंड, पाकिस्तान-श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका-बांग्लादेश एकदिवसीय सीरीज है और इससे रैंकिंग में बहुत सारे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टॉप 10 बल्लेबाज:

रैंक प्लेयर पॉइंट्स
1 विराट कोहली (भारत) 877
2 डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) 865
3 एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) 847
4 जो रूट (इंग्लैंड) 802
5 रोहित शर्मा (भारत) 790
6 बाबर आज़म (पाकिस्तान) 786
7 केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) 779
8 क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) 769
9 फाफ डू प्लेसी (दक्षिण अफ्रीका) 768
10 मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) 749
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications