भारत-ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच हुए पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के बाद आईसीसी ने गेंदबाजों की हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो मैच में बढ़िया गेंदबाजी करने वाले अक्षर पटेल तीन स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर पहुंच गये हैं। जसप्रीत बुमराह को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो अब पांचवें स्थान पर हैं। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के जोश हेज़लवुड चोट के कारण नहीं खेले और उन्हें पहले स्थान से हटना पड़ा। उनकी जगह इमरान ताहिर फिर से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। बुमराह के साथ मिचेल स्टार्क को एक स्थान का नुकसान हुआ और इसकी वजह से कगिसो रबाडा दो स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के सुनील नारेन दो स्थान के नुकसान से 10वें और इंग्लैंड के लियम प्लंकेट तीन स्थान के फायदे से संयुक्त 10वें स्थान पर हैं। टॉप 10 के बाहर भारत से भुवनेश्वर कुमार 14वें, उमेश यादव 5 स्थान के फायदे से 37वें, हार्दिक पांड्या 6 स्थान के फायदे से 55वें, युजवेंद्र चहल 24 स्थान के फायदे से 75वें और कुलदीप यादव 9 स्थान के फायदे से 80वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया से पैट कमिंस 7 स्थान के फायदे से 21वें और नाथन कुल्टर-नाइल 49 स्थान के जबरदस्त फायदे से 44वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड से आदिल राशिद चार स्थान के फायदे से 12वें, मोइन अली तीन स्थान के फायदे से 44वें और बेन स्टोक्स 6 स्थान के फायदे से 62वें स्थान पर हैं।वेस्टइंडीज के अल्ज़ारी जोसफ को 28 स्थान का फायदा हुआ और अब वो 108वें स्थान पर हैं। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शाकिब अल हसन टॉप पर बने हुए हैं और भारत से कोई भी खिलाड़ी टॉप 10 में नहीं हैं। बेन स्टोक्स एक स्थान के फायदे से टॉप 5 में पहुंच गए हैं। टॉप 10 गेंदबाज:
रैंक | प्लेयर | पॉइंट्स |
1 | इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका) | 718 |
2 | जोश हेज़लवुड (ऑस्ट्रेलिया) | 714 |
3 | कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) | 685 |
4 | मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) | 684 |
5 | जसप्रीत बुमराह (भारत) | 671 |
6 | ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) | 665 |
7 | अक्षर पटेल (भारत) | 663 |
8 | हसन अली (पाकिस्तान) | 663 |
9 | राशिद खान (अफ़ग़ानिस्तान) | 647 |
10 | सुनील नारेन (वेस्टइंडीज)/लियम प्लंकेट (इंग्लैंड) | 646 |