ICC एकदिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग: मिचेल स्टार्क तीसरे स्थान पर पहुंचे, भारत से अश्विन टॉप गेंदबाज

आईसीसी ने इंग्लैंड-पाकिस्तान और श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय सीरीज के बाद गेंदबाजों की भी रैंकिंग जारी कर दी है। वेस्टइंडीज के सुनील नारेन अभी भी टॉप पर मौजूद हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क दो स्थान के फायदे से अब तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। स्टार्क ने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में 12 विकेट लिए और इसी वजह से रैंकिंग में उन्हें फायदा हुआ है। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। स्टार्क के तीसरे स्थान पर जाने के कारण शकीब-अल-हसन- एक स्थान के नुकसान से चौथे और इमरान ताहिर एक स्थान के नुकसान से पांचवें स्थान पर पहुँच गए हैं। टॉप 10 में दक्षिण अफ्रीका का काफी जबरदस्त वर्चस्व है और सातवें स्थान पर डेल स्टेन के साथ संयुक्त रूप से कगिसो रबाडा मौजूद हैं। नौवें स्थान पर मोर्ने मोर्कल ने कब्ज़ा किया है। टॉप 10 में इसके अलावा न्यूजीलैंड के मैट हेनरी छठे और 10वें स्थान पर 6 स्थान के फायदे से इंग्लैंड के आदिल रशीद मौजूद हैं। रशीद पहली बार टॉप 10 में शामिल हुए हैं। भारत से रविचन्द्रन अश्विन टॉप गेंदबाज हैं और वो 12वें स्थान पर है। उनके बाद अक्षर पटेल 13वें स्थान पर है। टॉप 20 में 20वें स्थान पर भुवनेश्वर कुमार भी मौजूद हैं। टॉप 50 में इसके अलावा रविन्द्र जडेजा (25वें), अमित मिश्रा (37वें), उमेश यादव (42वें) और मोहित शर्मा (47वें) मौजूद हैं। इंग्लैंड के क्रिस वोक्स 13 स्थान के फायदे से 16वें स्थान पर पहुँच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फॉकनर 15 स्थान के फायदे से 18वें स्थान पर पहुँच गए हैं, वहीँ जॉन हेस्टिंग्स भी 22 स्थान के जबरदस्त फायदे से 24वें स्थान पर पहुँच गए हैं। इंग्लैंड के लियम प्लंकेट 25 स्थान के फायदे से 48वें और श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज़ 6 स्थान के फायदे 27वें स्थान पर पहुँच गए हैं। टॉप 10 गेंदबाज:

रैंक प्लेयर पॉइंट्स
1 सुनील नारेन 759
2 ट्रेंट बोल्ट 731
3 मिचेल स्टार्क 711
4 शकीब अल हसन 699
5 इमरान ताहिर 693
6 मैट हेनरी 675
7 डेल स्टेन 645
8 कगिसो रबाडा 645
9 मोर्ने मॉर्कल 628
10 आदिल रशीद 609
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications